Sri Lanka Tour 2021: श्रीलंका दौरे पर इस दिग्गज खिलाड़ी को मिल सकती है टीम की कप्तानी

श्रीलंका दौरे पर जाने वाली टीम का चयन कब किया जाएगा और इस टीम का कप्तान कौन होगा इसको लेकर कयास काफी दिनों से लगाए जा रहे हैं. अब टीम के दौरे का कार्यक्रम सामने आने के बाद तस्वीर बहुत हद तक साफ हो गई है. भारतीय खिलाड़ियों को दो हफ्ते भारत में क्वारंटीन रहना होगा और फिर श्रीलंका में भी कम से कम 5 दिन ऐसे ही होटल मे बिताना होगा.

टीम इंडिया (Photo Credits: Instagram/indiancricketteam)

मुंबई: अगले महीने भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) को श्रीलंका (Sri Lanka) दौरे पर जाना है. इस दौरे पर टीम इंडिया को 3 मैचों की वनडे (ODI) सीरीज और 3 टी20 (T20) मुकाबलें खेलना है. इस दौरे पर जाने वाली टीम का कार्यक्रम सामने आ गया है. भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ी इस वक्त इंग्लैंड के दौरे पर हैं जिसमें कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और उप कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी शामिल हैं. दोनों फॉर्मेट के लिए टीम का चयन इसी महीने के आखिर तक किए जाने की उम्मीद है. ICC WTC Final 2021: न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने रखी डिमांड, डब्ल्यूटीसी के फाइनल में ऐसी पिच चाहते है Kane Williamson

श्रीलंका दौरे पर जाने वाली टीम का चयन कब किया जाएगा और इस टीम का कप्तान कौन होगा इसको लेकर कयास काफी दिनों से लगाए जा रहे हैं. अब टीम के दौरे का कार्यक्रम सामने आने के बाद तस्वीर बहुत हद तक साफ हो गई है. भारतीय खिलाड़ियों को दो हफ्ते भारत में क्वारंटीन रहना होगा और फिर श्रीलंका में भी कम से कम 5 दिन ऐसे ही होटल मे बिताना होगा.

टीम का चयन इसी महीने की 15 या 16 तारीख तक किया जा सकता है. विराट और रोहित की गैरमौजूदगी में अनुभवी ओपनर शिखर धवन को कप्तानी का जिम्मा सौंपा जा सकता है. 3 जुलाई के आस पास टीम इंडिया के चेन्नई से श्रीलंका रवाना होने की खबर है.

बता दें कि 3 मैचों की वनडे सीरीज 13, 16 और 18 जुलाई को खेले जाएंगे और टी20 सीरीज की शुरुआत 21 जुलाई से होगी और अगले दो मैच 23 और 25 जुलाई को खेले जाएंगे. सभी मैच एक ही मैदान कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम पर खेले जाएंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि शिखर धवन को अगर कप्तानी का जिम्मा मिलता है तो वे क्या कमाल करते है.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट