SL vs BAN 2nd Test 2025 Day 2 Scorecard, Stumps: दूसरे दिन का खेल ख़त्म, श्रीलंका ने पहली पारी में 2 विकेट बनाए 290 रन, बांग्लादेश पर बनाए 43 रनों की बढ़त, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन उनकी पहली पारी 247 रनों पर सिमट गई. इसके जवाब में श्रीलंका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दिन का खेल समाप्त होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 290 रन बना लिए हैं और अब वह पहली पारी के आधार पर 43 रनों की बढ़त ले चुका है.

श्रीलंका क्रिकेट टीम(Credit: X/@OfficialSLC)

Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Match Scorecard: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र का दूसरा टेस्ट मैच 25 जून(बुधवार) से  कोलंबो (Colombo) के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (Sinhalese Sports Club) में खेला जा रहा हैं. दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है. इस मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन उनकी पहली पारी 247 रनों पर सिमट गई. इसके जवाब में श्रीलंका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दिन का खेल समाप्त होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 290 रन बना लिए हैं और अब वह पहली पारी के आधार पर 43 रनों की बढ़त ले चुका है. दूसरे दिन के चाय ब्रेक तक, श्रीलंका ने पहली पारी में 1 विकेट बनाए 190 रन,  बांग्लादेश अभी भी 57 रन से आगे, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

श्रीलंका की ओर से ओपनर पथुम निसांका ने जबरदस्त शतक जड़ते हुए 238 गेंदों पर 18 चौकों की मदद से 146 रनों की नाबाद पारी खेली है. उनके साथ दिन का खेल खत्म होने तक प्रभात जयसूर्या 5 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद हैं. इससे पहले निसांका ने लाहिरू उदारा (40 रन) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 88 रन जोड़े. वहीं, दूसरे विकेट के लिए उन्होंने दिनेश चंदीमल के साथ 194 रनों की साझेदारी की. चंदीमल ने 153 गेंदों में 10 चौके और एक छक्का लगाते हुए 93 रन बनाए. बांग्लादेश की गेंदबाजी की बात करें तो तैजुल इस्लाम ने 32 ओवर में 90 रन देकर एक विकेट हासिल किया, जबकि दूसरा विकेट नयीम हसन को मिला, जिन्होंने चंदीमल को लिटन दास के हाथों कैच कराया. अन्य गेंदबाजों जैसे एबादत हुसैन, नाहिद राणा और मेहदी हसन मिराज़ कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ सके.

इससे पहले बांग्लादेश की पहली पारी में 79.3 ओवर में 247 रन बनाए. कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन टीम को शुरुआत में झटका लगा. अनामुल हक खाता भी नहीं खोल सके. शादमान इस्लाम (46) ने जरूर अच्छी शुरुआत की, लेकिन बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके. मुशफिकुर रहीम (35), लिटन दास (34), मेहदी हसन मिराज (31) और नईम हसन (25) ने भी योगदान दिया, लेकिन कोई भी बल्लेबाज पचास का आंकड़ा नहीं छू सका. आखिर में तैजुल इस्लाम ने 33 रनों की अहम पारी खेली और टीम को 247 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. श्रीलंका की ओर से सोनल दिनुषा ने 3 विकेट, जबकि असीथा फर्नांडो ने भी 3 विकेट झटके. विश्वा फर्नांडो को 2, थरिंदु रतनायके और कप्तान धनंजय डी सिल्वा को 1-1 सफलता मिली.

Share Now

Tags

bangladesh bangladesh national cricket team COLOMBO Colombo Pitch Report Colombo Weather Colombo Weather Report Colombo Weather Update Cricket Analysis Hindi Dhananjaya de Silva Dream11 Galle Galle International Stadium Galle International Stadium Pitch Report Galle Pitch Report galle weather Galle Weather Report Najmul Hossain Shanto Sinhalese Sports Club Sinhalese Sports Club Pitch Report SL vs BAN SL vs BAN 1st Test 2025 Dream11 Team Prediction SL vs BAN 2025 Dream11 SL vs BAN 2nd Test SL vs BAN 2nd Test Day 2 Scorecard SL vs BAN 2nd Test Live Score SL vs BAN 2nd Test Live Toss SL vs BAN 2nd Test Score Update SL vs BAN 2nd Test Scorecard SL vs BAN Day 2 Pitch Report SL vs BAN Day 2 Weather SL vs BAN Dream11 Team Prediction SL vs BAN Head to Head SL vs BAN Head to Head Records SL vs BAN Key Players SL vs BAN Key Players To Watch Out SL vs BAN Live Toss SL vs BAN Mini Battle SL vs BAN Mini Battles SL vs BAN Pitch Report SL बनाम BAN SL बनाम BAN पहला टेस्ट SL बनाम BAN पहला टेस्ट स्कोरकार्ड SL बनाम BAN लाइव टॉस Sri Lanka sri lanka national cricket team Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Match Scorecard Sri Lanka vs Bangladesh Sri Lanka vs Bangladesh 2nd Test Sri Lanka vs Bangladesh 2nd Test Day 1 Score Sri Lanka vs Bangladesh 2nd Test Live Score Sri Lanka vs Bangladesh 2nd Test Live Toss Sri Lanka vs Bangladesh 2nd Test Score Update Sri Lanka vs Bangladesh 2nd Test Scorecard Sri Lanka vs Bangladesh Head To Head Sri Lanka vs Bangladesh Live Match Sri Lanka vs Bangladesh Live Match Scorecard Sri Lanka vs Bangladesh Live Score Sri Lanka vs Bangladesh Live Score Update Sri Lanka vs Bangladesh Live Streaming In India Sri Lanka vs Bangladesh Live Toss Sri Lanka vs Bangladesh Live Toss Update Sri Lanka vs Bangladesh Pitch Report Sri Lanka vs Bangladesh Scorecard Sri Lanka vs Bangladesh Stats Test Cricket News Hindi Where To Watch Sri Lanka vs Bangladesh एसएल बनाम BAN पिच रिपोर्ट कोलंबो कोलंबो पिच रिपोर्ट कोलंबो मौसम कोलंबो मौसम अपडेट कोलंबो मौसम रिपोर्ट गॉल गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम पिच रिपोर्ट गॉल पिच रिपोर्ट गॉल मौसम गॉल मौसम रिपोर्ट धनंजय डी सिल्वा नजमुल शांतो vs असीथा फर्नांडो नजमुल हुसैन शान्तो पथुम निस्सांका vs हसन महमूद बांग्लादेश बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम श्रीलंका श्रीलंका बनाम बांग्लादेश श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम सिंहली स्पोर्ट्स सिंहली स्पोर्ट्स क्लब

संबंधित खबरें

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Live Score Update: वडोदरा में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं फाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वडोदरा में आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England U19 vs India U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Final Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा खिताबी मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Prediction: फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर पहला टाइटल अपने नाम कर पाएगी दिल्ली कैपिटल्स? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\