SL vs BAN 2nd Test 2025 Day 2 Scorecard, Tea Break: दूसरे दिन के चाय ब्रेक तक, श्रीलंका ने पहली पारी में 1 विकेट बनाए 190 रन,  बांग्लादेश अभी भी 57 रन से आगे, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

पहली पारी में 247 रन पर ऑलआउट होने के बाद बांग्लादेश ने वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने जमकर बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 190 रन बना लिए हैं. अब भी श्रीलंका पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश से 57 रन पीछे है, लेकिन उसके पास नौ विकेट शेष हैं.

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Match Scorecard: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र का दूसरा टेस्ट मैच 25 जून(बुधवार) से  कोलंबो (Colombo) के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (Sinhalese Sports Club) में खेला जा रहा हैं. जिसके दूसरे दिन का दूसरा सेशन श्रीलंका के नाम रहा. पहली पारी में 247 रन पर ऑलआउट होने के बाद बांग्लादेश ने वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने जमकर बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 190 रन बना लिए हैं. अब भी श्रीलंका पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश से 57 रन पीछे है, लेकिन उसके पास नौ विकेट शेष हैं. श्रीलंका बनाम बांग्लादेश के बीच आज खेला जाएगा दुसरे टेस्ट मैच के दुसरे दिन का खेल, यहाँ जाने भारत में कब, कहां और कैसे देखे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

श्रीलंका की शुरुआत शानदार रही. सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका और लाहिरू उदारा ने पहले विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी की. उदारा 65 गेंदों पर 40 रन बनाकर तैजुल इस्लाम का शिकार बने. हालांकि, निसंका एक छोर पर टिके रहे और अब तक 155 गेंदों पर 93 रन बनाकर नाबाद हैं. उनके साथ अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल भी 81 गेंदों पर 54 रन बनाकर नाबाद हैं. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए अब तक 102 रनों की अटूट साझेदारी हो चुकी है. बांग्लादेश की गेंदबाजी काफी फीकी रही. तैजुल इस्लाम को एकमात्र सफलता मिली, जिन्होंने 22 ओवर में 56 रन देकर उदारा को आउट किया. अन्य गेंदबाज जैसे एबादत हुसैन (6-0-30-0), नाहिद राणा (7-1-37-0), मेहदी हसन मिराज (10-1-31-0) और नईम हसन (5-1-35-0) अब तक विकेट के लिए तरसते रहे.

बांग्लादेश ने पहली पारी में 79.3 ओवर में 247 रन बनाए. कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन टीम को शुरुआत में झटका लगा. अनामुल हक खाता भी नहीं खोल सके. शादमान इस्लाम (46) ने जरूर अच्छी शुरुआत की, लेकिन बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके. मुशफिकुर रहीम (35), लिटन दास (34), मेहदी हसन मिराज (31) और नईम हसन (25) ने भी योगदान दिया, लेकिन कोई भी बल्लेबाज पचास का आंकड़ा नहीं छू सका. आखिर में तैजुल इस्लाम ने 33 रनों की अहम पारी खेली और टीम को 247 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. श्रीलंका की ओर से सोनल दिनुषा ने 3 विकेट, जबकि असीथा फर्नांडो ने भी 3 विकेट झटके. विश्वा फर्नांडो को 2, थरिंदु रतनायके और कप्तान धनंजय डी सिल्वा को 1-1 सफलता मिली.

Share Now

Tags

bangladesh bangladesh national cricket team COLOMBO Colombo Pitch Report Colombo Weather Colombo Weather Report Colombo Weather Update Cricket Analysis Hindi Dhananjaya de Silva Dream11 Galle Galle International Stadium Galle International Stadium Pitch Report Galle Pitch Report galle weather Galle Weather Report Najmul Hossain Shanto Sinhalese Sports Club Sinhalese Sports Club Pitch Report SL vs BAN SL vs BAN 1st Test 2025 Dream11 Team Prediction SL vs BAN 2025 Dream11 SL vs BAN 2nd Test SL vs BAN 2nd Test Day 2 Scorecard SL vs BAN 2nd Test Live Score SL vs BAN 2nd Test Live Toss SL vs BAN 2nd Test Score Update SL vs BAN 2nd Test Scorecard SL vs BAN Day 2 Pitch Report SL vs BAN Day 2 Weather SL vs BAN Dream11 Team Prediction SL vs BAN Head to Head SL vs BAN Head to Head Records SL vs BAN Key Players SL vs BAN Key Players To Watch Out SL vs BAN Live Toss SL vs BAN Mini Battle SL vs BAN Mini Battles SL vs BAN Pitch Report SL बनाम BAN SL बनाम BAN पहला टेस्ट SL बनाम BAN पहला टेस्ट स्कोरकार्ड SL बनाम BAN लाइव टॉस Sri Lanka sri lanka national cricket team Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Match Scorecard Sri Lanka vs Bangladesh Sri Lanka vs Bangladesh 2nd Test Sri Lanka vs Bangladesh 2nd Test Day 1 Score Sri Lanka vs Bangladesh 2nd Test Live Score Sri Lanka vs Bangladesh 2nd Test Live Toss Sri Lanka vs Bangladesh 2nd Test Score Update Sri Lanka vs Bangladesh 2nd Test Scorecard Sri Lanka vs Bangladesh Head To Head Sri Lanka vs Bangladesh Live Match Sri Lanka vs Bangladesh Live Match Scorecard Sri Lanka vs Bangladesh Live Score Sri Lanka vs Bangladesh Live Score Update Sri Lanka vs Bangladesh Live Streaming In India Sri Lanka vs Bangladesh Live Toss Sri Lanka vs Bangladesh Live Toss Update Sri Lanka vs Bangladesh Pitch Report Sri Lanka vs Bangladesh Scorecard Sri Lanka vs Bangladesh Stats Test Cricket News Hindi Where To Watch Sri Lanka vs Bangladesh एसएल बनाम BAN पिच रिपोर्ट कोलंबो कोलंबो पिच रिपोर्ट कोलंबो मौसम कोलंबो मौसम अपडेट कोलंबो मौसम रिपोर्ट गॉल गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम पिच रिपोर्ट गॉल पिच रिपोर्ट गॉल मौसम गॉल मौसम रिपोर्ट धनंजय डी सिल्वा नजमुल शांतो vs असीथा फर्नांडो नजमुल हुसैन शान्तो पथुम निस्सांका vs हसन महमूद बांग्लादेश बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम श्रीलंका श्रीलंका बनाम बांग्लादेश श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम सिंहली स्पोर्ट्स सिंहली स्पोर्ट्स क्लब

\