England vs Sri Lanka 3rd Test 2024: श्रीलंका ने तीसरे मैच में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर रचा इतिहास, जानें इस ऐतिहासिक टेस्ट जीत की खास बातें

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को लंदन के केनिंग्टन ओवल में तीसरे टेस्ट मैच में 8 विकेट से हरा दिया है. इंग्लैंड ने इस मैच में पहली पारी में 325 रन बनाए थे. इसके जवाब में श्रीलंका ने 263 ही रन बनाए थे. यह दूसरी पारी थी जिसने इस टेस्ट मैच का रुख बदल दिया. श्रीलंका ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में महज 156 रनों पर ढेर कर दिया था और फिर चौथी पारी में केवल 2 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाकर बड़ी जीत दर्ज की.

ENG vs SL (Photo: @OfficialSLC/@englandcricket)

England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team 3rd Test 2024 Scorecard: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का तीसरा मुकाबला 6 सितंबर से लंदन (London) के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम (Kennington Oval Stadium) में खेला गया. श्रीलंका क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को लंदन के केनिंग्टन ओवल में तीसरे टेस्ट मैच में 8 विकेट से हरा दिया है. इंग्लैंड ने इस मैच में पहली पारी में 325 रन बनाए थे. इसके जवाब में श्रीलंका ने 263 ही रन बनाए थे. यह दूसरी पारी थी जिसने इस टेस्ट मैच का रुख बदल दिया. श्रीलंका ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में महज 156 रनों पर ढेर कर दिया था और फिर चौथी पारी में केवल 2 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाकर बड़ी जीत दर्ज की. यह भी पढ़ें: श्रीलंका ने आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया, इंग्लिश टीम ने 2-1 से सीरीज पर किया कब्ज़ा; यहां देखें SL बनाम ENG मैच का स्कोरकार्ड

हालांकि यह सीरीज इंग्लैंड ने 2-1 से अपने नाम की है। लेकिन श्रीलंका एक बड़ी टेस्ट जीत हासिल करने में कामयाब रहा। इससे पहले श्रीलंका ने ओवल में 1998 में जीत दर्ज की थी. लंबे अंतराल के बाद श्रीलंका की इस जीत के हीरो रहे पाथुम निसांका, जिन्होंने पहली पारी में 51 गेंदों पर 64 और दूसरी पारी में 124 गेंदों पर आक्रामक 127 रन बनाकर श्रीलंका की दमदार वापसी कराई। दूसरी पारी में वह नाबाद भी रहे.

इस जीत के और भी मायने हैं. यह सनथ जयसूर्या के हेड कोच कार्यकाल की एक बड़ी उपलब्धि है। बाएं हाथ के विस्फोटक ओपनर रहे श्रीलंकाई लीजेंड की कोचिंग में श्रीलंका क्रिकेट टीम ने इससे पहले भारत को वनडे सीरीज में हराया था. अब इंग्लैंड को उसकी ही धरती पर टेस्ट मैच में हराया है. यह जयसूर्या के कोचिंग करियर का धमाकेदार आगाज है.

साल 2024 भी टेस्ट मैचों के लिहाज से कुछ खास रिजल्ट देने वाला रहा है. यह साल का ऐसा ही तीसरा खास नतीजा है। इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम ने गाबा में ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी. बांग्लादेश ने हाल में ही पाकिस्तान को उसकी ही धरती पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। अब श्रीलंका का नतीजा आया है.

इसके अलावा यह मैच इंग्लैंड की हार के बावजूद बैजबॉल स्टाइल के नाम रहा. ऐसी कोई भी पारी नहीं रही जब किसी टीम ने 4 रन प्रति ओवर की दर से कम पर बैटिंग की हो. श्रीलंका ने बैजबॉल की आक्रामकता का जवाब उसी अंदाज में दिया और जीतकर दिखाया। चौथी पारी में श्रीलंका ने पांच रन प्रति ओवर की दर से भी अधिक पर बैटिंग की और 40.3 ओवर में 219 रन बना डाले. यह बताता है बैजबॉल का बोलबाला फिलहाल जारी रहेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Sri Lanka vs Ireland, T20 World Cup 2026 6th Match Scorecard: कोलंबो में श्रीलंका ने आयरलैंड को दिया 164 रनों का टारगेट, कुसल मेंडिस और कामिंडु मेंडिस ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Sri Lanka vs Ireland, T20 World Cup 2026 6th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो मेंआयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\