SL vs BAN 2nd T20I 2025 Preview: दूसरे टी20 में श्रीलंका बनाएगी अजेय बढ़त या बांग्लादेश करेगी वापसी? जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 13 जुलाई(रविवार) को दांबुला के रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 07:00 PM खेला जाएगा. जिसका टॉस शाम 06:30 AM को होगा.

Sri Lanka(Photo credit: X/@OfficialSLC)

Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team  Preview: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज(T20I Series) का दूसरा मुकाबला 13 जुलाई(रविवार) को दांबुला(Dambulla) के रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम(Rangiri Dambulla International Stadium) में खेला जाएगा. पहले टी20 मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए. पार्वेज़ हुसैन इमोन ने तेज़ तर्रार अंदाज़ में 38 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का जड़ा. मोहम्मद नईम शेख और मेहदी हसन मिराज़ ने भी योगदान देने की कोशिश की, लेकिन वे स्ट्राइक रेट को बनाए नहीं रख सके. इस कारण बांग्लादेश एक औसत स्कोर पर ही सिमट गया और 20 ओवर में 154 रन तक ही पहुंच पाया. लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने कर दिया कुछ ऐसा, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में हुआ है सिर्फ 9 बार

जवाब में श्रीलंका की शुरुआत बेहद धमाकेदार रही. पथुम निसांका ने सिर्फ 16 गेंदों में 42 रनों की तूफानी पारी खेली, जिससे लक्ष्य का पीछा करना आसान हो गया. कुसल मेंडिस ने 73 रन (51 गेंद) की ज़िम्मेदार पारी खेलते हुए टीम को स्थिरता दी. बीच में कुछ विकेट ज़रूर गिरे, लेकिन श्रीलंका कभी मैच से बाहर नहीं दिखी. आखिर में अविष्का फर्नांडो और चरिथ असलंका ने संयम से बल्लेबाज़ी करते हुए श्रीलंका को 19वें ओवर में 7 विकेट से जीत दिला दी.

टी20 में बांग्लादेश बनाम श्रीलंका हेड टू हेड रिकार्ड्स(SL vs BAN Head to Head Records):श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का अब तक का आमना-सामना काफी प्रतिस्पर्धात्मक रहा है. दोनों टीमों के बीच कुल 15 टी20 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से श्रीलंका ने 10 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि बांग्लादेश ने 5 बार बाज़ी मारी है. दोनों के बीच अब तक कोई भी मैच बिना नतीजे के समाप्त नहीं हुआ है.

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका दूसरे टी20 2025 मैच की प्रमुख खिलाड़ी(SL vs BAN Key Players To Watch Out): कुसल मेंडिस, चैरिथ असलांका, मथीशा पथिराना, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है और कभी मैच के परिणाम को पलट सकते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(SL vs BAN Mini Battle):  श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज कुसल मेंडिस और बांग्लादेश के गेंदबाज मेहदी हसन मिराज के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, परवेज़ हुसैन इमोन और महीश थीक्षाना के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका दूसरा टी20 2025 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 13 जुलाई(रविवार) को दांबुला के रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 07:00 PM खेला जाएगा. जिसका टॉस शाम 06:30 AM को होगा.

 बांग्लादेश बनाम श्रीलंका दूसरे टी20 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां और कैसे देखें?
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका दूसरे टी20 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में Sony Sports Network के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा, जहां दर्शक इसे हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में देख सकेंगे. इस रोमांचक मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म SonyLiv और FanCode ऐप/वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. क्रिकेट फैंस अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर इन ऐप्स के ज़रिए इस टेस्ट मैच का आनंद कहीं से भी उठा सकते हैं.
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका दूसरे टी20 2025 मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, अविष्का फर्नांडो, चैरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, चमिका करुणारत्ने, जेफरी वांडरसे, महीश थीक्षाना, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा
बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: तंज़ीद हसन तमीम, परवेज़ हुसैन इमोन, लिटन दास (कप्तान और विकेटकीपर), मोहम्मद नईम, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तंज़ीम हसन साकिब, मोहम्मद सैफुद्दीन, तस्कीन अहमद
Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: हैमिल्टन में हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, डेवोन कॉनवे ने खेली धमाकेदार पारी ; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

\