SL vs BAN 2nd T20I 2025 Preview: दूसरे टी20 में श्रीलंका बनाएगी अजेय बढ़त या बांग्लादेश करेगी वापसी? जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 13 जुलाई(रविवार) को दांबुला के रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 07:00 PM खेला जाएगा. जिसका टॉस शाम 06:30 AM को होगा.
Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Preview: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज(T20I Series) का दूसरा मुकाबला 13 जुलाई(रविवार) को दांबुला(Dambulla) के रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम(Rangiri Dambulla International Stadium) में खेला जाएगा. पहले टी20 मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए. पार्वेज़ हुसैन इमोन ने तेज़ तर्रार अंदाज़ में 38 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का जड़ा. मोहम्मद नईम शेख और मेहदी हसन मिराज़ ने भी योगदान देने की कोशिश की, लेकिन वे स्ट्राइक रेट को बनाए नहीं रख सके. इस कारण बांग्लादेश एक औसत स्कोर पर ही सिमट गया और 20 ओवर में 154 रन तक ही पहुंच पाया. लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने कर दिया कुछ ऐसा, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में हुआ है सिर्फ 9 बार
जवाब में श्रीलंका की शुरुआत बेहद धमाकेदार रही. पथुम निसांका ने सिर्फ 16 गेंदों में 42 रनों की तूफानी पारी खेली, जिससे लक्ष्य का पीछा करना आसान हो गया. कुसल मेंडिस ने 73 रन (51 गेंद) की ज़िम्मेदार पारी खेलते हुए टीम को स्थिरता दी. बीच में कुछ विकेट ज़रूर गिरे, लेकिन श्रीलंका कभी मैच से बाहर नहीं दिखी. आखिर में अविष्का फर्नांडो और चरिथ असलंका ने संयम से बल्लेबाज़ी करते हुए श्रीलंका को 19वें ओवर में 7 विकेट से जीत दिला दी.
टी20 में बांग्लादेश बनाम श्रीलंका हेड टू हेड रिकार्ड्स(SL vs BAN Head to Head Records):श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का अब तक का आमना-सामना काफी प्रतिस्पर्धात्मक रहा है. दोनों टीमों के बीच कुल 15 टी20 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से श्रीलंका ने 10 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि बांग्लादेश ने 5 बार बाज़ी मारी है. दोनों के बीच अब तक कोई भी मैच बिना नतीजे के समाप्त नहीं हुआ है.
श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 13 जुलाई(रविवार) को दांबुला के रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 07:00 PM खेला जाएगा. जिसका टॉस शाम 06:30 AM को होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

