Sri Lanka Beat South Africa, 3rd Match Scorecard: श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को 5 विकेट से हराया, हर्षिता समरविक्रमा और कविशा दिलहारी ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें SL W बनाम SA W के मैच का स्कोरकार्ड

इस मैच में साउथ अफ्रीका की शुरुवात कुछ खास नहीं रही. मेहमान टीम को पहले झटका चौथे ओवर में ही लगा. जब सुगंधिका कुमारी ने तज़मीन ब्रिट्स को 14 रन पर बोल्ड कर दी. इसके बाद सातवें ओवर में कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट को मालकी मदारा ने बोल्ड कर दिया. दक्षिण अफ्रीका ने पहले 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 40 रन बनाए.

श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम, भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka Women National Cricket Team vs South Africa Women National Cricket Team, Tri-Nation Series 2025 3rd ODI Match Scorecard Update: श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच ट्राई सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला कल यानी 2 मई को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को पांच विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही श्रीलंका ने अपनी पहली जीत दर्ज कर ली हैं. इस ट्राई सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम की कमान लौरा वोल्वार्ड्ट (Laura Wolvaardt) के हाथों में है. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई चमारी अथापत्थु (Chamari Athapaththu) कर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: SL W vs SA W 3rd ODI 2025 Scorecard: दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को दिया 236 रनों का लक्ष्य, मालकी मदारा ने की शानदार गेंदबाजी, चटकाई 4 विकेट

तीसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापत्थु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 235 रन बनाई. साउथ अफ्रीका की ओर से एनेरी डर्कसेन ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाई. एनेरी डर्कसेन ने 60 गेंदों पर 4 चौका और एक छक्का लगाई. एनेरी डर्कसेन के अलावा लारा गुडाल 63 गेंदों में 46 रन बनाई. जबकि कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट का बल्ला खामोश रहा और वह सिर्फ 10 रन बन सकी. जबकि शानदार फॉर्म में चल रही तज़मीन ब्रिट्स 14 रन पर आउट हो गई.

इस मैच में साउथ अफ्रीका की शुरुवात कुछ खास नहीं रही. मेहमान टीम को पहले झटका चौथे ओवर में ही लगा. जब सुगंधिका कुमारी ने तज़मीन ब्रिट्स को 14 रन पर बोल्ड कर दी. इसके बाद सातवें ओवर में कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट को मालकी मदारा ने बोल्ड कर दिया. दक्षिण अफ्रीका ने पहले 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 40 रन बनाए. इसके बाद लगातार अंतराल पर विकेट गिरते चले गए और साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों के बीच कोई बड़ी साझेदारी नहीं पनप पाई.

दूसरी ओर, श्रीलंका की ओर से मालकी मदारा ने शानदार गेंदबाजी की. मालकी मदारा ने 10 ओवर में 50 रन देकर 4 विकेट चटकाई. जबकि देवमी विहंगा को तीन विकेट मिला. वहीं सुगंधिका कुमारी और इनोका रानावीरा ने अपने नाम एक-एक विकेट की. मेजबान टीम के सामने 236 रनों का टारगेट था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने महज 46.3 ओवर में ही पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. श्रीलंका की तरफ से हर्षिता समरविक्रमा ने सबसे ज्यादा 77 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. हर्षिता समरविक्रमा के अलावा कविशा दिलहारी ने 61 रन बनाए.

वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम को मसाबाता क्लास ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से नॉनकुलुलेको म्लाबा ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. नॉनकुलुलेको म्लाबा के अलावा मसाबाता क्लास, नादिन डी क्लार्क और सुन लुस ने विकेट लिए. इस ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच चार मई को भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े दस बजे से कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा.

Share Now

Tags

Chamari Athapaththu COLOMBO Colombo Pitch Report Colombo Weather Colombo Weather Report Harshitha Samarawickrama Kavisha Dilhari Laura Wolvaardt Masabata Klaas Nadine de Klerk R Premadasa Stadium R.Premadasa Stadium Pitch Report SL-W vs SA-W 3rd ODI SL-W vs SA-W Head To Head Record In ODI SL-W vs SA-W Live Match Scorecard SL-W vs SA-W Live Score SL-W vs SA-W Live Streaming In India SL-W vs SA-W Live Toss SL-W vs SA-W ODI Stats South Africa (Women) South Africa Women National Cricket Team Sri Lanka Women Sri Lanka Women National Cricket Team Sri Lanka Women National Cricket Team vs South Africa Women National Cricket Team Sri Lanka Women National Cricket Team vs South Africa Women National Cricket Team Live Streaming Sri Lanka Women vs South Africa Women Sri Lanka Women vs South Africa Women Live Match Scorecard Sri Lanka Women vs South Africa Women Live Score Sri Lanka Women vs South Africa Women Live Streaming In India Suné Luus Where To Watch Sri Lanka Women vs South Africa Women आर. प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो चमारी अथापत्थु दक्षिण अफ्रीका (महिला) दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम लौरा वोल्वार्ड्ट श्रीलंका महिला श्रीलंका महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम

\