Sri Lanka Beat Bangladesh, 1st T20I Match 2025 Scorecard: पहले टी20 मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, कुसल मेंडिस ने खेली ताबड़तोड़ 73 रनों की पारी; यहां देखें SL बनाम BAN के मैच का स्कोरकार्ड

श्रीलंका की टीम को नुवान तुषारा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. श्रीलंका की ओर से महीश थीक्षाना ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. महीश थीक्षाना के अलावा नुवान तुषारा, जेफरी वेंडरसे और दासुन शनाका ने एक-एक विकेट चटकाए. श्रीलंका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 155 रन बनाने थे.

कुसल मेंडिस (Photo Credit: X/@ICC)

Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, 1st T20I Match 2025 Scorecard Update: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) का पहला मुकाबला आज यानी 10 जुलाई को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही श्रीलंका की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. इस टी20 सीरीज में श्रीलंका की कमान चरित असलांका (Charith Asalanka) के कंधों पर हैं. जबकि, बांग्लादेश की अगुवाई लिटन दास (Litton Das) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Sri Lanka vs Bangladesh, 1st T20I Match 2025 1st Inning Scorecard: पहले टी20 मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका को दिया 155 रनों का टारगेट, मोहम्मद नईम और परवेज़ हुसैन इमोन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान चरित असलांका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ 46 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 154 रन बनाए. बांग्लादेश की तरफ से सलामी बल्लेबाज परवेज़ हुसैन इमोन ने सबसे ज्यादा 38 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान परवेज़ हुसैन इमोन ने 22 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के लगाए. परवेज़ हुसैन इमोन के अलावा मोहम्मद नईम ने नाबाद 32 रन बनाए.

दूसरी तरफ, श्रीलंका की टीम को नुवान तुषारा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. श्रीलंका की ओर से महीश थीक्षाना ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. महीश थीक्षाना के अलावा नुवान तुषारा, जेफरी वेंडरसे और दासुन शनाका ने एक-एक विकेट चटकाए. श्रीलंका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 155 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम का आगाज तूफानी रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने महज 28 गेंदों पर ताबड़तोड़ 78 रन जोड़ दिए. श्रीलंका की टीम ने 19 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. श्रीलंका की तरफ से सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 73 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान कुसल मेंडिस ने 52 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के लगाए. कुसल मेंडिस के अलावा पथुम निसांका ने 42 रन बटोरे.

वहीं, बांग्लादेश की टीम को मेहदी हसन मेराज़ ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. बांग्लादेश की ओर से मोहम्मद सैफुद्दीन, मेहदी हसन मेराज़ और रिशद हुसैन ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. मोहम्मद सैफुद्दीन, मेहदी हसन मेराज़ और रिशद हुसैन के अलावा ने किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला. दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला रविवार यानी 13 जुलाई को दांबुला (Dambulla) के रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम (Rangiri Dambulla International Stadium) में भारतीयसमयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

बांग्लादेश की बल्लेबाजी: 154/5, 20 ओवर (तंज़ीद हसन तमीम 16 रन, परवेज़ हुसैन इमोन 38 रन, लिटन दास 6 रन, मोहम्मद नईम नाबाद 32 रन, तौहीद हृदोय 10 रन, मेहदी हसन मिराज 29 रन और शमीम हुसैन नाबाद 14 रन.)

श्रीलंका की गेंदबाजी: (नुवान तुषारा 1 विकेट, जेफरी वेंडरसे 1 विकेट, महीश थीक्षाना 2 विकेट और दासुन शनाका 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

श्रीलंका की बल्लेबाजी: 159/3, 19 ओवर (पथुम निसांका 42 रन, कुसल मेंडिस 73 रन, कुसल परेरा 24 रन, अविष्का फर्नांडो नाबाद 11 रन और चैरिथ असलांका नाबाद 8 रन.)

बांग्लादेश की गेंदबाजी: (मेहदी हसन मेराज़ 1 विकेट, रिशद हुसैन 1 विकेट और मोहम्मद सैफुद्दीन 1 विकेट).

नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

bangladesh bangladesh national cricket team Charith Asalanka How To Watch Sri Lanka vs Bangladesh 1st T20 Match Litton Das Pallekele Pallekele International Cricket Stadium Pallekele International Cricket Stadium Pitch Report Pallekele Pitch Report Pallekele weather Pallekele Weather Report Pallekele Weather Report Today Pallekele Weather Update SL vs BAN 1st T20 Pitch Report SL vs BAN 1st T20 Pitch Report In Hindi SL vs BAN 1st T20 Pitch Report In Hindi Today Match SL vs BAN 1st T20 Pitch Report Today Match SL vs BAN Today Match SL बनाम BAN आज मैच SL बनाम BAN प्रथम T20 पिच रिपोर्ट आज मैच SL बनाम BAN प्रथम T20 पिच रिपोर्ट हिंदी में आज का मैच Sri Lanka sri lanka national cricket team Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Match Scorecard Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Scorecard Sri Lanka vs Bangladesh Sri Lanka vs Bangladesh 1st T20 2025 Pitch Report Sri Lanka vs Bangladesh Head To Head Sri Lanka vs Bangladesh Live Match Score Sri Lanka vs Bangladesh Live Score Sri Lanka vs Bangladesh Live Scorecard Sri Lanka vs Bangladesh Live Toss Update Sri Lanka vs Bangladesh Match Scorecard Sri Lanka vs Bangladesh Pitch Report Sri Lanka vs Bangladesh Scorecard Sri Lanka vs Bangladesh T20 Stats चरिथ असलांका पल्लेकेले पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पल्लेकेले पिच रिपोर्ट पल्लेकेले मौसम पल्लेकेले मौसम अपडेट पल्लेकेले मौसम रिपोर्ट बांग्लादेश लिटन दास श्रीलंका श्रीलंका बनाम बांग्लादेश

\