क्रिकेट

Sri Lanka Announce Squad For IND vs SL 1st Test 2026: श्रीलंका ने पहले टेस्ट के लिए टीम का किया ऐलान, धनंजय डी सिल्वा कप्तान, निरोशन डिकवेला की वापसी

श्रीलंका की टीम जून 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पारी से हार झेलने के बाद इस सीरीज में उतर रही है. वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी में भारत इस WTC चक्र में शानदार शुरुआत करने की कोशिश करेगा. इससे पहले भारत को नवंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 0-2 से टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी थी.

Sri Lanka Announce Squad For IND vs SL 1st Test 2026: श्रीलंका ने पहले टेस्ट के लिए टीम का किया ऐलान, धनंजय डी सिल्वा कप्तान, निरोशन डिकवेला की वापसी

Sri Lanka National Cricket Team vs India National Cricket Team Test Series 2026: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15-19 अगस्त तक खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गॉल (Galle) के गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Galle International Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा. टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 28 जुलाई को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. इस टीम में सबसे बड़ा आकर्षण मध्य प्रदेश के अनुभवी ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का पहला टेस्ट कॉल-अप रहा. 33 वर्षीय खिलाड़ी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है. वहीं, वॉशिंगटन सुंदर दाएं हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन के कारण कम से कम पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं, जिसकी वजह से सरांश जैन को मौका मिला है. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) संभालेंगे. यह भी पढ़ें: India vs Sri Lanka Test Series 2026 Full Schedule: टीम इंडिया बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमें, शेड्यूल और सभी अहम जानकारी

श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने बुधवार, 12 अगस्त 2026 को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. अनुभवी ऑलराउंडर धनंजय डी सिल्वा टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि कामिंदु मेंडिस को उपकप्तान बनाया गया है. दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू होगी. यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा है.

पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका की टीम में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला की वापसी हुई है. वह चोटिल कुसल मेंडिस की जगह टीम में शामिल किए गए हैं. वहीं, अनकैप्ड ऑफ स्पिनर केशारा नुवांथा को पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिला है.

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका की टीम: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस (उपकप्तान), लाहिरु उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चांदीमल, पसिंदु सूरियाबंदारा, सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशारा नुवांथा, मिलान रत्नायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा, विश्वा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका.

श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन.

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

मैच तारीख वेन्यू समय (भारतीय समयानुसार)
पहला टेस्ट 15-19 अगस्त 2026 गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम सुबह 10:00 बजे
दूसरा टेस्ट 23-27 अगस्त 2026 सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो सुबह 10:00 बजे

दोनों टीमों का हालिया प्रदर्शन

श्रीलंका की टीम जून 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पारी से हार झेलने के बाद इस सीरीज में उतर रही है. वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी में भारत इस WTC चक्र में शानदार शुरुआत करने की कोशिश करेगा. इससे पहले भारत को नवंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 0-2 से टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी थी.

अगर दोनों टीमों के हालिया हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो पिछले पांच टेस्ट मुकाबलों में भारत ने तीन मैच जीते हैं, जबकि दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. भारत नौ साल बाद श्रीलंका के टेस्ट दौरे पर आया है. ऐसे में स्पिन फ्रेंडली पिचों पर दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2026 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).