SRH vs RR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें इस सीजन में अपना पहला मैच को जीतकर टूर्नामेंट का जीत के साथ आगाज करने का प्रयास करेगी. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम होगा. सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमों ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था. इस बीच दोनों टीमों के एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter/IPL)

Sunrisers Hyderabad Cricket Team vs Rajasthan Royals Cricket Team, IPL 2025 2nd Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का आगाज हो गया है. आईपीएल के आगामी सीजन में भाग लेने वाली सभी 10 टीमें जोर-शोर से आगामी सीजन की तैयारियों में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का दूसरा मुकाबला आज यानी 23 मार्च सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम (SRH) बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम (RR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की कमान तीन मैचों के लिए रियान पराग (Riyan Parag) के कंधों पर हैं. Rajiv Gandhi Stadium Pitch Stats & Records: हैदराबाद में खेला जाएग IPL 2025 का दूसरा मुकाबला, SRH बनाम RR मैच से पहले जानें राजीव गांधी स्टेडियम की पिच रिकॉर्ड्स, मोस्ट रन, विकेट समेत खास आंकड़े

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें इस सीजन में अपना पहला मैच को जीतकर टूर्नामेंट का जीत के साथ आगाज करने का प्रयास करेगी. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम होगा. सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमों ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था. इस बीच दोनों टीमों के एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

हेड टू हेड (SRH vs RR Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुई भिड़ंत में अब तक कुल 20 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 मुकाबले ने अपने नाम किए हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम 9 मैच जीतने में सफल रही है. पिछले सीजन दोनों टीम के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे और दोनों मैचों को ही सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने नाम किया था.

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के इन खिलाड़ियों ने बरपाया कहर

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने अब तक 2 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान ट्रेविस हेड ने 46 की औसत और 127.78 की स्ट्राइक रेट से 92 रन बनाए हैं. ट्रेविस हेड के बल्ले से 1 अर्धशतक निकला है. ट्रेविस हेड के अलावा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 6 पारियों में एक अर्धशतक की बदौलत 109 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान कमिंस 21.89 की औसत के साथ 9 विकेट लेने में सफल रहे हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के इन दिग्गज खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अब तक 7 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने 38 की औसत और 158.33 की स्ट्राइक रेट से 266 रन बनाए हैं. यशस्वी जायसवाल के बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं. यशस्वी जायसवाल के अलावा कप्तान रियान पराग ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 8 पारियों में एक अर्धशतक की बदौलत 179 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ संदीप शर्मा ने 32 की औसत के साथ 12 विकेट लेने में सफल रहे हैं.

राजीव गांधी स्टेडियम में दोनों टीमों का प्रदर्शन

आईपीएल इतिहास में राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक कुल 77 मैच खेले हैं. इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 34 मैच जीते हैं और पहले गेंदबाजी करने वाली टीमों ने 43 मुकाबले अपने नाम किए हैं. इस मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने कुल 58 मैच खेले हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 36 जीते हैं और 20 में शिकस्त झेली है. वहीं, इस मैदान पर राजस्थान रॉयल्स ने अबतक कुल आठ मैच खेले हैं. राजस्थान रॉयल्स ने 3 मुकाबले जीते और 5 में हार का सामना करना पड़ा है.

Share Now

Tags

2025 2025 Indian Premier League 2025 IPL 2025 Tata Indian Premier League 2025 Tata IPL 2025 आईपीएल 2025 इंडियन प्रीमियर लीग 2025 टाटा आईपीएल 2025 टाटा इंडियन प्रीमियर लीग Hyderabad Hyderabad Pitch Report Hyderabad Weather Hyderabad Weather Report Hyderabad Weather Update indian premier league Indian Premier League 2025 IPL IPL 2025 Pat Cummins Rajasthan Royals Rajasthan Royals Cricket Team Rajiv Gandhi International stadium Rajiv Gandhi International Stadium Pitch Report Riyan Parag RR SRH SRH vs RR SRH vs RR Live Score SRH vs RR Live Scorecard SRH vs RR Live Streaming SRH vs RR Live Streaming in India SRH vs RR Score SRH vs RR Scorecard SunRisers Hyderabad Sunrisers Hyderabad Cricket Team Sunrisers Hyderabad Cricket Team vs Rajasthan Royals Cricket Team Sunrisers Hyderabad Cricket Team vs Rajasthan Royals Cricket Team Live Score Sunrisers Hyderabad Cricket Team vs Rajasthan Royals Cricket Team Live Scorecard Sunrisers Hyderabad Cricket Team vs Rajasthan Royals Cricket Team Live Streaming Sunrisers Hyderabad Cricket Team vs Rajasthan Royals Cricket Team Live Streaming In India Sunrisers Hyderabad Cricket Team vs Rajasthan Royals Cricket Team Score Sunrisers Hyderabad Cricket Team vs Rajasthan Royals Cricket Team Scorecard Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Live Score Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Live Scorecard Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Live Streaming Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Live Streaming in India Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Score Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Scorecard Tata 2025 IPL Tata Indian Premier League Tata Indian Premier League 2025 Tata IPL Where To Watch Sunrisers Hyderabad Cricket Team vs Rajasthan Royals Cricket Team Where To Watch Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals आईपीएल आईपीएल 2025 इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2025 टाटा 2025 आईपीएल टाटा आईपीएल टाटा इंडियन प्रीमियर लीग टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2025 पैट कमिंस भारत में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्ट्रीमिंग राजस्थान रॉयल्स राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम रियान पराग सनराइजर्स हैदराबाद सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स हैदराबाद हैदराबाद पिच रिपोर्ट हैदराबाद मौसम हैदराबाद मौसम अपडेट हैदराबाद मौसम रिपोर्ट

\