SRH vs RCB, IPL 2024 41th Match Head to Head And Pitch Report: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मिलेगी सनराइजर्स हैदराबाद से कड़ी चुनौती, हेड-टू-हेड आकंड़ो और पिच रिपोर्ट पर एक नजर

सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन में जबरदस्त खेल रही है. सनराइजर्स हैदराबाद ने अबतक 7 में से 5 मैच जीतकर अंक हासिल किए हैं और आईपीएल 2024 के पॉइंट्स टेबल में टीम तीसरे स्थान पर है. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 8 में से एक ही मुकाबला जीता है और 7 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Photo Credits: Twitter)

Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru Pitch Report: हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (Indian Premier League 2024) का 41वां मुकाबला खेला जाना है. इस मुकाबले में पैट कमिंस (Pat Cummins) की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) एक बार फिर टकराएंगी. SRH vs RCB, IPL 2024 41th Match Stats And Record Preview: सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, आज मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

जहां एक ओर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अच्छा प्रदर्शन कर प्लेऑफ में जाने की मजबूत दावेदार है, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कहानी लगभग समाप्त हो गई है, लेकिन गुणा गणित के हिसाब से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अभी तक बाहर नहीं हुई है, ऐसे में ये मैच काफी ज्यादा अहम होने जा रहा है.

दोनों टीमों के बीच ये इस सीजन का दूसरा मैच होगा. पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 25 रन से हराया था. ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की नजर इस हार का हिसाब चुकता करने पर होगी. सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन में जबरदस्त खेल रही है. सनराइजर्स हैदराबाद ने अबतक 7 में से 5 मैच जीतकर अंक हासिल किए हैं और आईपीएल 2024 के पॉइंट्स टेबल में टीम तीसरे स्थान पर है.

वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 8 में से एक ही मुकाबला जीता है और 7 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है. पॉइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आखिरी पायदान पर है. अगर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हरा देती है तो फिर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ जाएगी.

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला है. दोनों टीमें इस लीग में कुल 24 मैचों में आमने-सामने हुई हैं, इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 मैच जीते हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10 मुकाबले अपने नाम किए हैं. इस बीच 1 मैच बेनतीजा रहा है. दोनों टीमों के बीच हुई पिछली भिड़ंत में सनराइजर्स हैदराबादको 25 रन से जीत मिली थी. आईपीएल के पिछले सीजन में हुई इकलौती भिड़ंत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया था.

कुल मुकाबले- 24

सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते हैं- 13

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते हैं- 10

बेनतीजा- 1

पिच रिपोर्ट

हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों का बोलबाला अक्सर देखने को मिलता हैं. ऐसे में आज फिर से हाईस्कोरिंग मैच देखने के लिए मिल मिल सकता हैं. आज के मुकाबले में चौके और छक्के खूब देखने के लिए मिल सकते हैं. अगर टॉस की बात की जाए तो जो कप्तान इसे जीतेगा, वो हो सकता है कि पहले गेंदबाजी का फैसला करेगा. इस मैदान पर 40 मुकाबले दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं और केवल 32 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने अपने नाम किए हैं.

इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की फिसड्डी प्रदर्शन की वजह उसके गेंदबाज हैं. इस सीजन के टॉप 20 की लिस्ट में भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का कोई गेंदबाज नहीं है. मोहम्मद सिराज, रीस टॉप्ली सबने अपने प्रदर्शन से निराश किया हैं. सबसे ज्यादा 7 विकेट यश दयाल ने लिए हैं. दूसरी तरफ इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी कोहराम मचाया हैं. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 बार 250 प्लस स्कोर किया है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, शाहबाज अहमज, अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडेय, टी नटराजन.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्युसन, यश दयाल.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें