SRH vs RCB, IPL 2020 Eliminator: डेविड वॉर्नर ने जीता टॉस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्योता

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के एलिमिनेटर मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ है. इस रोमांचक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. दोनों टीमों के बीच यह महत्वपूर्ण मुकाबला अबू धाबी स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है.

डेविड वॉर्नर (Photo Credits- File Photo)

SRH vs RCB, IPL 2020 Eliminator Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) के एलिमिनेटर मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के साथ है. इस रोमांचक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. दोनों टीमों के बीच यह महत्वपूर्ण मुकाबला अबू धाबी (Abu Dhabi) स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम (Sheikh Zayed Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानि शाम 7.30 बजे से किया जाएगा.

बता दें कि विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को लीग चरण के अपने अंतिम मैच में हार का सामना करना पड़ा था. वहीं हैदराबाद ने अपने अंतिम लीग मैच में मुंबई जैसी मजबूत टीम को 10 विकेट से मात दी थी. आज के मैच में जितने वाली टीम को आठ नवंबर को क्वालीफायर-2 (दिल्ली कैपिटल्स) के साथ खेलने का मौका मिलेगा, वहीं वहीं हारने वाली टीम लीग से बाहर हो जाएगी.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: इन 3 स्टार बल्लेबाजों के बल्ले से नहीं निकला सिक्स, पहला नाम जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

टीमें इस प्रकार हैं:

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), श्रीवत्स गोस्वामी (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियम्सन, प्रीयम गर्ग, जेसन होल्डर, अब्दुल समद, राशिद खान, शहबाज नदीम, संदीप शर्मा और टी. नटराजन.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर: एरॉन फिंच, देवदत्त पडिकल, विराट कोहली (कप्तान), एबी डी विलियर्स (विकेटकीपर), मोइन अली, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, नवदीप सैनी, एडम जाम्पा, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू