SRH vs RCB 6th IPL Match 2021: यहां पढ़ें आईपीएल इतिहास में अबतक एक दूसरे के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर का कैसा रहा है प्रदर्शन

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के एक अहम मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7.30 बजे चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेला जाएगा. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमें कई बार अपने सामने हो चूकी हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Photo Credits: Twitter|@SunRisers)

SRH vs RCB 6th IPL Match 2021: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (Indian Premier League 2021) के एक अहम मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7.30 बजे चेन्नई (Chennai) स्थित एमए चिदंबरम स्‍टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में खेला जाएगा. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमें कई बार अपने सामने हो चूकी हैं. ऐसे में बात करें अबतक के आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों का एक दूसरे के खिलाफ कैसा प्रदर्शन रहा है तो इस प्रकार है-

- सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की टीम देश की इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कई बार आमने-सामने हो चूकी है. इसमें हैदराबाद का पलड़ा अबतक भारी रहा है. हैदराबाद ने बैंगलौर को जहां 10 बार हराया है, वहीं बैंगलौर ने हैदराबाद को सात बार पटखनी दी है.

यह भी पढ़ें- Live Cricket Streaming of SRH vs RCB 6th IPL Match 2021: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर मुकाबले को ऐसे देखें लाइव

- हैदराबाद के लिए बैंगलौर के खिलाफ कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) ने अबतक सर्वाधिक 593 रन बनाए हैं.

- वहीं बैंगलौर के लिए हैदराबाद के खिलाफ कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने 531 रन बनाए हैं.

- हैदराबाद के लिए बैंगलौर के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने सर्वाधिक 14 विकेट चटकाए हैं.

- वहीं बैंगलौर के लिए हैदराबाद के खिलाफ युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने 16 सफलता प्राप्त की है.

यह भी पढ़ें- IPL 2021: आईपीएल में भारतीय बल्लेबाजों का रह सकता है बोलबाला, इन तीन खिलाड़ियों को मिल सकता हैं ऑरेंज कैप

- पिछले सीजन में लीग राउंड में दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबला अपने नाम किया था. पहला मैच आरसीबी ने जीता, वहीं दूसरा एसआरएच के नाम रहा. इसके बाद दोनों टीमें एलिमिनेटर में आमने-सामने आई थीं. यह मुकाबला सनराइजर्स ने जीता था.

बता दें कि आज के मुकाबले में हैदराबाद की कमान जहां ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के हाथों में है, वहीं बैंगलौर की अगुवाई भारतीय कप्तान विराट कोहली कर रहे हैं. इस मुकाबले में दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में शाम सात बजे आएंगे, वहीं मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानी 7.30 बजे से किया जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर-पूर्वी भारत समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई में अज कैसा रहेगा मौसम

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट