SRH vs GT, TATA IPL 2025 19th Match Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर गुजरात टाइटंस ने लगाई जीत की 'हैट्रिक', शुभमन गिल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SRH बनाम GT मैच का स्कोरकार्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 19वां मुकाबला आज यानी छह अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया.

साई सुदर्शन और शुभमन गिल (Photo Credit: X Formerly Twitter/IPL)

Sunrisers Hyderabad Cricket Team vs Gujarat Titans Cricket Team, IPL 2025 19th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का आगाज हो गया है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का 19वां मुकाबला आज यानी छह अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम (SRH) बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम (GT) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में जीत की हैट्रिक लगा दी हैं. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं. जबकि, गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर हैं. SRH vs GT, TATA IPL 2025 19th Match 1st Inning Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस को दिया 153 रनों का लक्ष्य, मोहम्मद सिराज ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

यहां देखें SRH बनाम GT मैच का स्कोरकार्ड:

इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 50 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. तीन विकेट गिरने के बाद नितीश कुमार रेड्डी और हेनरिक क्लासेन ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 100 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 152 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से नितीश कुमार रेड्डी ने सबसे ज्यादा 31 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान नितीश कुमार रेड्डी ने 34 गेंदों पर तीन चौके लगाए. नितीश कुमार रेड्डी के अलावा हेनरिक क्लासेन ने 27 रन बनाए.

दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस की टीम को स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. गुजरात टाइटंस की ओर से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. मोहम्मद सिराज के अलावा प्रिसिध कृष्णा और रविश्रीनिवासन साई किशोर ने दो-दो विकेट चटकाए. गुजरात टाइटंस की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 153 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम का आगाज भी निराशाजनक रहा और महज 16 रन के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. दो विकेट गिरने के बाद कप्तान शुभमन गिल और आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 90 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाई. गुजरात टाइटंस की टीम ने महज 16.4 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. गुजरात टाइटंस की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा नाबाद 61 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान शुभमन गिल ने 43 गेंदों पर नौ चौके लगाए. शुभमन गिल के अलावा वाशिंगटन सुंदर ने 49 रन बटोरे.

वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को घातक तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. मोहम्मद शमी के अलावा कप्तान पैट कमिंस ने एक विकेट चटकाए.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी: 152/8, 20 ओवर (ट्रैविस हेड 8 रन, अभिषेक शर्मा 18 रन, इशान किशन 17 रन, नितीश कुमार रेड्डी 31 रन, कामिंडु मेंडिस 1 रन, हेनरिक क्लासेन 27 रन, अनिकेत वर्मा 18 रन, पैट कमिंस नाबाद 22 रन, सिमरजीत सिंह 0 रन और मोहम्मद शमी नाबाद 6 रन.)

गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी: (मोहम्मद सिराज 4 विकेट, प्रिसिध कृष्णा 2 विकेट और रविश्रीनिवासन साई किशोर 2 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी: 153/3, 16.4 ओवर (साई सुदर्शन 5 रन, शुबमन गिल नाबाद 61 रन, जोस बटलर 0 रन, वाशिंगटन सुंदर 49 रन और शेरफेन रदरफोर्ड नाबाद 35 रन)

सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी: (मोहम्मद शमी 2 विकेट और पैट कमिंस 1 विकेट).

Share Now

Tags

2025 2025 Indian Premier League 2025 IPL 2025 Tata Indian Premier League 2025 Tata IPL 2025 आईपीएल 2025 इंडियन प्रीमियर लीग 2025 टाटा आईपीएल 2025 टाटा इंडियन प्रीमियर लीग gt last match scorecard gt vs shr gt vs srh 2025 gt vs srh toss hyd vs gt Hyderabad Hyderabad Pitch Report Hyderabad vs Gujarat Hyderabad vs Gujarat Live Score Hyderabad vs Gujarat Live Scorecard Hyderabad vs Gujarat Live Streaming Hyderabad vs Gujarat Live Streaming In India Hyderabad vs Gujarat Match Winner Prediction Hyderabad vs Gujarat Pitch Report Hyderabad vs Gujarat Score Hyderabad vs Gujarat Scorecard Hyderabad vs Gujarat Toss Update Hyderabad Weather Hyderabad Weather Report Hyderabad Weather Update indian premier league Indian Premier League 2025 IPL IPL 2025 ipl 2025 today match ipl matches today ipl toss today Pat Cummins Rajiv Gandhi International stadium Rajiv Gandhi International Stadium Pitch Report Shubman Gill srh last match srh last match scorecard 2025 srh matches SRH vs GT SRH vs GT 2025 SRH vs GT Head To Head SRH vs GT IPL Match srh vs gt live SRH vs GT Live Score SRH vs GT Live Score Update SRH vs GT Live Scorecard SRH vs GT Live Streaming SRH vs GT Live Streaming In India SRH vs GT Match Prediction SRH vs GT Match Winner Prediction SRH vs GT Pitch Report SRH vs GT Score SRH vs GT Score Update SRH vs GT Scorecard SRH vs GT T20 Stats SRH vs GT T20 Stats In TATA IPL srh vs gt toss SRH vs GT Toss Prediction SRH vs GT Toss Report SRH vs GT Toss Update SRH vs GT Toss Winner Prediction SRH vs GT Weather Sunrisers Hyderabad Cricket Team vs Gujarat Titans Cricket Team Sunrisers Hyderabad Cricket Team vs Gujarat Titans Cricket Team Live Score Sunrisers Hyderabad Cricket Team vs Gujarat Titans Cricket Team Live Scorecard Sunrisers Hyderabad Cricket Team vs Gujarat Titans Cricket Team Live Streaming Sunrisers Hyderabad Cricket Team vs Gujarat Titans Cricket Team Live Streaming In India Sunrisers Hyderabad Cricket Team vs Gujarat Titans Cricket Team Score Sunrisers Hyderabad Cricket Team vs Gujarat Titans Cricket Team Scorecard Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans Live Score Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans Live Scorecard Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans Live Streaming Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans Live Streaming In India sunrisers hyderabad vs gujarat titans match sunrisers hyderabad vs gujarat titans match scorecard sunrisers hyderabad vs gujarat titans players Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans Score Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans Scorecard sunrisers hyderabad vs gujarat titans standings sunrisers hyderabad vs gujarat titans stats sunrisers hyderabad vs gujarat titans timeline sunrisers vs titan sunrisers vs titans toss Tata 2025 IPL Tata Indian Premier League Tata Indian Premier League 2025 Tata IPL today ipl match toss Washington Sundar Where To Watch Hyderabad vs Gujarat Where To Watch Sunrisers Hyderabad Cricket Team vs Gujarat Titans Cricket Team Where To Watch Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans आईपीएल आईपीएल 2025 इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2025 कहां देखें सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटन्स टाटा 2025 आईपीएल टाटा आईपीएल टाटा इंडियन प्रीमियर लीग टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2025 पैट कमिंस राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम शुभमन गिल सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स हैदराबाद हैदराबाद पिच रिपोर्ट हैदराबाद बनाम गुजरात हैदराबाद बनाम गुजरात कहां देखें हैदराबाद बनाम गुजरात टॉस अपडेट हैदराबाद बनाम गुजरात पिच रिपोर्ट हैदराबाद बनाम गुजरात मैच विजेता भविष्यवाणी हैदराबाद बनाम गुजरात लाइव स्ट्रीमिंग हैदराबाद बनाम गुजरात स्कोर हैदराबाद मौसम हैदराबाद मौसम अपडेट हैदराबाद मौसम रिपोर्ट

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वडोदरा में आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England U19 vs India U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Final Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा खिताबी मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Prediction: फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर पहला टाइटल अपने नाम कर पाएगी दिल्ली कैपिटल्स? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England U19 vs India U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Final Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच फाइनल मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\