Sunrisers Hyderabad Cricket Team vs Gujarat Titans Cricket Team, IPL 2025 19th Match Pitch Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का आगाज हो गया है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का 19वां मुकाबला आज यानी छह अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम (SRH) बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम (GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस दोनों ही टीमें पॉइंट्स टेबल पर अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए इस मैच को जीतना चाहेगी.
इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं. जबकि, गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर हैं. शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने पहला मैच हारा था लेकिन उसके बाद दोनों मुकाबले जीते हैं. वहीं पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद अपना पहला मैच जीती थी लेकिन उसके बाद लगातार 3 मैच हार चुकी हैं.
टाटा आईपीएल 2025 के पॉइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस तीसरे पायदान पर हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद लगातार तीन हार के बाद 10वें नंबर पर है. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पिछले कुछ मुक़ाबले बुरे सपने की तरह रहे हैं और उन्हें लगातार हार मिली हैं. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आज के मुकाबले में कुछ बदलाव कर सकती है.
हेड टू हेड रिकॉर्ड (SRH vs GT Head To Head)
आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच अबतक कुल पांच मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस का पड़ला भारी रहा हैं. गुजरात टाइटंस की टीम ने तीन मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद को महज एक मैच में जीत नसीब हुई हैं. वहीं, एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. इस सीजन दोनों टीम के बीच यह पहली भिड़ंत होगी. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे. पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस की टीम को 7 विकेट से जीत मिली थी. सनराइजर्स हैदराबाद इस बार वापसी करना चाहेगी.
पिच रिपोर्ट (SRH vs GT Pitch Report)
राजीव गांधी स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों को काफी मदद मिल सकती है. तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिन गेंदबाज असरदार साबित होते हैं. ऐसे में तेज गेंदबाजों को विकेट चटकाने के लिए एक्स्ट्रा कोशिश करेंगे. इस मैदान एक बार बल्लेबाजों की नजरें जम जाती है तो आसानी से बड़े-बड़े शॉट लगते हैं. यहां की पिच से एक रोचक मुकाबला देखने को मिलता है. पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 190 रन का लक्ष्य 16.1 ओवर में ही हासिल कर लिया था. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, जीशान अंसारी.
गुजरात टाइटंस: शुभमान गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा.













QuickLY