क्रिकेट

South Africa Women vs New Zealand Women, Final Pitch And Weather Report: साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या न्यूजीलैंड के गेंदबाज दिखाएंगे जलवा, फाइनल मुकाबले से पहले जानें कैसी हैं दुबई की पिच और मौसम का हाल

बता दें कि साउथ अफ्रीका इस टूर्नामेंट में एकमात्र हार के साथ शानदार फॉर्म में रही है. कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट की अगुवाई में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को मात देते हुए सेमीफाइनल में शानदार जीत दर्ज की थी. ऐनीके बॉश और मारिज़ान कैप साउथ अफ्रीका के प्रमुख बल्लेबाज रही हैं, जबकि गेंदबाजी में अयाबोंगा खाका और नोनकुलुलेको म्लाबा ने महत्वपूर्ण विकेट निकाले हैं.

South Africa Women vs New Zealand Women, Final Pitch And Weather Report: साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या न्यूजीलैंड के गेंदबाज दिखाएंगे जलवा, फाइनल मुकाबले से पहले जानें कैसी हैं दुबई की पिच और मौसम का हाल
 न्यूज़ीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला(Credit: X@T20WorldCup)

South Africa Women National Cricket Team vs New Zealand Women National Cricket Team, 2024 ICC Womens T20 World Cup Final: 2024 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 (2024 ICC Womens T20 World Cup) की जंग अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कल यानी 20 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका की कमान लौरा वोल्वार्ड्ट (Laura Wolvaardt) के कंधों पर हैं. जबकि, न्यूजीलैंड (New Zealand) की अगुवाई सोफी डिवाइन (Sophie Devine) कर रहीं हैं.

इस फाइनल की खास बात ये है कि दोनों टीमों में से अभी तक किसी ने भी ये ट्रॉफी नहीं जीती है. ऐसे में कोई भी टीम ये टाइटल जीते, इतिहास बदलना तय है. मौजूदा आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों ने अभी तक दमदार प्रदर्शन किया है. इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें सेमीफाइनल में शानदार जीत के बाद फाइनल में पहुंची हैं. जहां साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, वहीं न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को मात दी. SA W vs NZ W, 2024 ICC Women's T20 World Cup Final Preview: कल क्रिकेट फैंस को मिलेगा महिला टी20 विश्व कप का नया चैंपियन, फाइनल में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी न्यूज़ीलैंड, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

बता दें कि साउथ अफ्रीका इस टूर्नामेंट में एकमात्र हार के साथ शानदार फॉर्म में रही है. कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट की अगुवाई में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को मात देते हुए सेमीफाइनल में शानदार जीत दर्ज की थी. ऐनीके बॉश और मारिज़ान कैप साउथ अफ्रीका के प्रमुख बल्लेबाज रही हैं, जबकि गेंदबाजी में अयाबोंगा खाका और नोनकुलुलेको म्लाबा ने महत्वपूर्ण विकेट निकाले हैं.

इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड ने हर चुनौती का सामना किया है. न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की थी. हालांकि न्यूजीलैंड की टीम की बल्लेबाजी ने अब तक ज्यादा प्रभावित नहीं किया है. फाइनल मुकाबले में कप्तान सोफी डिवाइन, अमीलिया केर और सुजी बेट्स पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. न्यूजीलैंड की गेंदबाजी उनकी सबसे बड़ी ताकत है. न्यूजीलैंड की ओर से एडेन कार्सन और रोज़मेरी मैर ने महत्वपूर्ण विकेट निकाले हैं.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (Head To Head Record)

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इस दौरान साउथ अफ्रीका ने चार मुकाबले में बाजी मारी है. वहीं न्यूजीलैंड ने 11 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि एक मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकला है. आंकड़ों को देखकर पता चलता है कि न्यूजीलैंड की टीम का साउथ अफ्रीका के खिलाफ पलड़ा भारी है.

पिच रिपोर्ट (Pitch Report)

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में खेला जाएगा. इस पिच पर बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती हैं. यहां की तेज आउटफील्ड भी बल्लेबाजों को मदद करेगी, लेकिन स्पिनरों को भी इस पिच से मदद मिल सकती है. इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 140-150 रन रहा हैं. फाइनल मुकाबले में अगर कोई टीम 160 या उससे ज्यादा रन बनाती है, तो उसे फायदा मिल सकता है. इस पिच पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है. पिछले पांच टी20 मुकाबलों में चार बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है. इस पिच पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान हो सकता है.

मौसम का हाल (Weather Report)

रविवार यानी 20 अक्टूबर को दुबई में मौसम साफ रहेगा. इस दौरान तापमान 30-35 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता हैं. खेल के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे खेल बिना किसी रुकावट के जारी रहेगा.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तज़मिन ब्रिट्स, ऐनीके बॉश, मारिज़ान कैप, क्लो ट्रायन, सून लूस, नाडिन डे क्लर्क, अनेरी डेरक्सन, सीनालो जैफ्टा (विकेटकीपर), नोनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका.

न्यूजीलैंड: सुजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज़ (विकेटकीपर), रोज़मेरी मैयर, ली ताहुहू, एडन कार्सन, फ्रान जोनास.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2024 11:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).