South Africa Women vs Ireland Women, 3rd T20I Match Winner Prediction: आज आयरलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

दक्षिण अफ्रीका की टीम इस मैच में जीत की प्रबल दावेदार नजर आ रही है. दक्षिण अफ्रीका टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी यूनिट काफी मजबूत है. दूसरी तरफ, आयरलैंड टीम कप्तान गैबी लुईस और ऑलराउंडर ओर्ला प्रेंडरगैस्ट पर निर्भर करती है. दक्षिण अफ्रीका इस मैच में पहले बल्लेबाजी करती है तो 160-170 रन का टोटल खड़ा कर सकती है.

लौरा वोल्वार्ड्ट और गैबी लुईस(Credit: X/@gsport4girls)

South Africa Women National Cricket Team vs Ireland Women National Cricket Team, 3rd T20I Match Winner Prediction: दक्षिण अफ़्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 10 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेनोनी (Benoni) के विलोमूर पार्क (Willowmoore Park) में भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने आयरलैंड को 65 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली हैं. अब तीसरे टी20 मुकाबले को जीतकर दक्षिण अफ्रीका की टीम आयरलैंड को सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. जबकि, आयरलैंड की टीम सीरीज में अपनी लाज बचाने के लिए मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में आयरलैंड की कमान गैबी लुईस (Gaby Lewis) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई लौरा वोल्वार्ड्ट (Laura Wolvaardt) कर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: India vs South Africa, 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपनी पिछली टी20 इंटरनेशनल सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली थीं. इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की टीम 2-1 से हार गई थीं. दूसरी तरफ आयरलैंड की टीम ने टी20 फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और लगातार पांच मैच जीते हैं. आयरलैंड की टीम ने 20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैचों में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

आयरलैंड को सीरीज में कप्तान गैबी लुईस, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट और अर्लेना केली अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है.दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट, मैरिज़ेन कप्प और नादिन डे क्लर्क इस मैच में मुख्य खिलाड़ी रहेगी. इन खिलाड़ियों ने महिला बिग बैश लीग टूर्नामेंट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है.

दक्षिण अफ़्रीका महिला बनाम आयरलैंड महिला टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (SA-W vs IRE-W T20I Head To Head)

दक्षिण अफ़्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अबतक कुल 15 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 13 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, आयरलैंड की टीम को महज दो मैचों में जीत नसीब हुई हैं.

दक्षिण अफ्रीका की टीम इस मैच में जीत की प्रबल दावेदार नजर आ रही है. दक्षिण अफ्रीका टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी यूनिट काफी मजबूत है. दूसरी तरफ, आयरलैंड टीम कप्तान गैबी लुईस और ऑलराउंडर ओर्ला प्रेंडरगैस्ट पर निर्भर करती है. दक्षिण अफ्रीका इस मैच में पहले बल्लेबाजी करती है तो 160-170 रन का टोटल खड़ा कर सकती है.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (IRE W vs SA W Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. आयरलैंड के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर दक्षिण अफ्रीका की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. दक्षिण अफ्रीका के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे सीरीज का तीसरा मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

दक्षिण अफ्रीका की जीत की संभावना: 80%

आयरलैंड की जीत की संभावना: 20%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SA-W vs IRE-W 3rd T20I Probable Playing XI)

दक्षिण अफ्रीका महिला: लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेरी डेरकसेन, सुने लुस, क्लो ट्रायोन, मैरिज़ेन कप्प, नादिन डे क्लर्क, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), मसाबाता क्लास, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा, डेल्मी ट्यूनीक्लिफ़ / सेशनी नायडू.

आयरलैंड महिला: गैबी लुईस (कप्तान), एमी हंटर (विकेटकीपर), ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, लॉरा डेलानी, रेबेका स्टोकेल, लिआ पॉल, अर्लेना केली, अलाना डेलज़ेल, कारा मुरे, जेन मैगुइर, एवा कैनिंग.

नोट: दक्षिण अफ़्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों से दी करारी शिकस्त, 3-0 से किया सीरीज में क्लीन स्वीप; यहां देखें PAK बनाम AUS मैच का स्कोरकार्ड

Sri Lanka vs England, 2nd T20I Match Live Score Update: पल्लेकेले में श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Sri Lanka vs England, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 210 रनों का लक्ष्य, सईम अयूब और बाबर आजम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\