South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Scorecard: दिल्ली में यूएई ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा रनों का टारगेट, अलीशन शराफू ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूनाइटेड अरब अमीरात की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 38 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

दक्षिण अफ़्रीका बनाम संयुक्त अरब अमीरात (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa National Cricket Team vs United Arab Emirates National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 34th Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 34वां मुकाबला आज यानी 18 फरवरी को साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम यूनाइटेड अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium, Delhi) में खेला जा रहा है. ग्रुप D में दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है और नॉकआउट में जगह बनाने के लिए जीत जरूरी मानी जा रही है. इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम कर रहे हैं, जबकि यूएई की कमान मुहम्मद वसीम के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026 35th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम नामीबिया के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

इस अहम मुकाबले में साउथ अफ्रीका की ओर से टॉप ऑर्डर में क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन और एडेन मार्कराम नजर आ सकते हैं. वहीं यूएई की तरफ से आर्यांश शर्मा, मुहम्मद वसीम और अलीशान शराफू पारी की शुरुआत कर सकते हैं. अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, ऐसे में फैंस को एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है.

एडेन मार्कराम की अगुवाई में साउथ अफ्रीका की टीम मजबूत बल्लेबाजी और संतुलित गेंदबाजी आक्रमण के साथ मैदान पर उतरी है. कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे और लुंगी एनगिडी जैसे गेंदबाज यूएई के बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते हैं. वहीं यूएई की टीम भी इस बड़े मंच पर मजबूत साउथ अफ्रीका को चुनौती देने के इरादे से उतरी है.

ग्रुप D का यह मुकाबला अंक तालिका के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है. साउथ अफ्रीका की टीम जीत के साथ अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी, जबकि यूएई की टीम इस मैच में उलटफेर कर इतिहास रचने की कोशिश करेगी. मुकाबले से जुड़े हर गेंद, हर रन और हर विकेट का लाइव अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम यूनाइटेड अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (South Africa National Cricket Team vs United Arab Emirates National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूनाइटेड अरब अमीरात की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 38 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए यूनाइटेड अरब अमीरात की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 122 रन बनाए. यूनाइटेड अरब अमीरात की तरफ से अलीशन शराफू ने सबसे ज्यादा 45 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान अलीशन शराफू ने 38 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाए. अलीशन शराफू के अलावा कप्तान मुहम्मद वसीम ने 22 रन बनाए.

दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका की टीम को जॉर्ज लिंडे ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से कॉर्बिन बॉश ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. कॉर्बिन बॉश के अलावा एनरिक नॉर्टजे ने दो विकेट चटकाए. दक्षिण अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 123 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

यूनाइटेड अरब अमीरात की बल्लेबाजी: 122/6, 20 ओवर (आर्यंश शर्मा 13 रन, मुहम्मद वसीम 22 रन, अलीशन शराफू 45 रन, सोहैब खान 6 रन, सैयद हैदर 6 रन, मुहम्मद अरफान 11 रन, ध्रुव पराशर नाबाद 5 रन और मुहम्मद फारूक नाबाद 1 रन.)

दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी: (एनरिक नॉर्टजे 2 विकेट, जॉर्ज लिंडे 1 विकेट और कॉर्बिन बॉश 3 विकेट).

नोट: साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम यूनाइटेड अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026 35th Match Live Score Update: कोलंबो में पाकिस्तान बनाम नामीबिया के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने यूएई को 6 विकेट से रौंदा, डेवाल्ड ब्रेविस ने की ताबड़तोड़ पारी; यहां देखें SA बनाम UAE मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026 35th Match Prediction: अहम मुकाबले में नामीबिया को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\