South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने यूएई को 6 विकेट से रौंदा, डेवाल्ड ब्रेविस ने की ताबड़तोड़ पारी; यहां देखें SA बनाम UAE मैच का स्कोरकार्ड

दक्षिण अफ्रीका की टीम को जॉर्ज लिंडे ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से कॉर्बिन बॉश ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. कॉर्बिन बॉश के अलावा एनरिक नॉर्टजे ने दो विकेट चटकाए. दक्षिण अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 123 रन बनाने थे.

दक्षिण अफ़्रीका बनाम संयुक्त अरब अमीरात (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa National Cricket Team vs United Arab Emirates National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 34th Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 34वां मुकाबला आज यानी 18 फरवरी को साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम यूनाइटेड अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium, Delhi) में खेला गया. इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने यूएई को छह विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम की टीम लीग स्टेज मुकाबले में अपने सारे मैच जीत लिए हैं. वहीं, यूएई की टीम टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो गया हैं. इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम कर रहे हैं, जबकि यूएई की कमान मुहम्मद वसीम के हाथों में है. यह भी पढ़ें: India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Pitch Report: अहमदाबाद में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की चलेगी आंधी या नीदरलैंड के गेंदबाज रचेंगे इतिहास, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम यूनाइटेड अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (South Africa National Cricket Team vs United Arab Emirates National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूनाइटेड अरब अमीरात की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 38 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए यूनाइटेड अरब अमीरात की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 122 रन बनाए. यूनाइटेड अरब अमीरात की तरफ से अलीशन शराफू ने सबसे ज्यादा 45 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान अलीशन शराफू ने 38 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाए. अलीशन शराफू के अलावा कप्तान मुहम्मद वसीम ने 22 रन बनाए.

दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका की टीम को जॉर्ज लिंडे ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से कॉर्बिन बॉश ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. कॉर्बिन बॉश के अलावा एनरिक नॉर्टजे ने दो विकेट चटकाए. दक्षिण अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 123 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का आगाज भी शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 32 रन बोर्ड पर जड़ दिए. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने महज 13.2 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 36 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान डेवाल्ड ब्रेविस ने महज 25 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्के लगाए. डेवाल्ड ब्रेविस के अलावा रयान रिकेल्टन ने 30 रन बटोरे.

वहीं, यूनाइटेड अरब अमीरात की टीम को हैदर अली ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. यूनाइटेड अरब अमीरात की ओर से हैदर अली, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद फारूक और मुहम्मद अरफ़ान ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. हैदर अली, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद फारूक और मुहम्मद अरफ़ान के अलावा किसी भी गेंदबाज को एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

यूनाइटेड अरब अमीरात की बल्लेबाजी: 122/6, 20 ओवर (आर्यंश शर्मा 13 रन, मुहम्मद वसीम 22 रन, अलीशन शराफू 45 रन, सोहैब खान 6 रन, सैयद हैदर 6 रन, मुहम्मद अरफान 11 रन, ध्रुव पराशर नाबाद 5 रन और मुहम्मद फारूक नाबाद 1 रन.)

दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी: (एनरिक नॉर्टजे 2 विकेट, जॉर्ज लिंडे 1 विकेट और कॉर्बिन बॉश 3 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी: 123/4, 13.2 ओवर (एडेन मार्कराम 28 रन, क्विंटन डी कॉक 14 रन, रयान रिकेल्टन 30 रन, डेवाल्ड ब्रेविस 36 रन, ट्रिस्टन स्टब्स नाबाद 6 रन और जेसन स्मिथ नाबाद 3 रन.)

यूनाइटेड अरब अमीरात की गेंदबाजी: (हैदर अली 1 विकेट, मुहम्मद जवादुल्लाह 1 विकेट, मुहम्मद फारूक 1 विकेट और मुहम्मद अरफ़ान 1 विकेट).

नोट: साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम यूनाइटेड अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

\