South Africa vs New Zealand ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़े

न्यूजीलैंड की टीम शानदार लय में है, वहीं दक्षिण अफ्रीका कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति के कारण थोड़ी कमजोर दिख रही है. दोनों टीमों में जीतने वाली टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी. न्यूजीलैंड की टीम को लीग स्टेज के शुरुआती दो मुकाबले में बांग्लादेश और मेजबान पाकिस्तान के खिलाफ जीत मिली थी, जबकि तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.

दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूज़ीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC Champions Trophy 2025 2nd Semi-Final Match: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy) 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कल यानी पांच मार्च को दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में खेला जाएगा. दोनों ही टीमों ने इस टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन किया हैं. इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेंबा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहे हैं. जबकि, जबकि, न्यूजीलैंड की कमान मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) के कंधों पर हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. SA vs NZ, Champions Trophy 2025 Semi Final Fantasy11 Prediction: चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका और न्यूज़ीलैंड होगी काटें की टक्कर, ऐसे बनाएं अपनी विनिंग ड्रीम11 फैंटेसी टीम

न्यूजीलैंड की टीम शानदार लय में है, वहीं दक्षिण अफ्रीका कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति के कारण थोड़ी कमजोर दिख रही है. दोनों टीमों में जीतने वाली टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी. न्यूजीलैंड की टीम को लीग स्टेज के शुरुआती दो मुकाबले में बांग्लादेश और मेजबान पाकिस्तान के खिलाफ जीत मिली थी, जबकि तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.

वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम को इंग्लैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ जीत मिली थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला बारिश के कारण नहीं खेला जा सका था. न्यूजीलैंड की टीम 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर रही थी, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम 5 अंक के साथ टेबल में टॉप पर रही थी.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (SA vs NZ ODI Head To Head Record)

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला साल 1992 में खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच 73 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका ने 42 मुकाबले अपने नाम किए है. जबकि, 26 मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की हैं. 5 मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. पाकिस्तान के गद्दाफी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 1 वनडे मुकाबला खेला गया है. इस मैच को न्यूजीलैंड की टीम ने अपने नाम किया था.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी सबकी निगाहें

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज विल यंग ने पिछले 10 मुकाबलों में 39.88 की औसत से 319 रन बनाए हैं. विल यंग के अलावा केन विलियमसन के बल्ले से पिछले 6 मैच में 62.4 की औसत से 312 रन निकले हैं. वहीं, दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने पिछले 5 मैच में 83 की औसत के साथ 415 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में न्यूजीलैंड की तरफ से दिग्गज तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने पिछले 8 मैच में 22 विकेट झटके हैं. मैट हेनरी के अलावा विलियम ओ'रूर्के के नाम पिछले 9 मैच में 15 विकेट है. वहीं, दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को यान्सन ने पिछले 5 मैच में 10 विकेट लिए हैं.

सेमीफाइनल में इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ नजर आ सकती हैं न्यूजीलैंड

बता दें कि टीम इंडिया के खिलाफ मुकाबले को छोड़ दें तो न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों क्षेत्र में इस टूर्नामेंट के दौरान शानदार प्रदर्शन किया है. ऐसे में टीम इंडिया के खिलाफ मिली हार को भूलाकर न्यूजीलैंड की टीम आगे बढ़ना चाहेगी. केन विलियमसन की फॉर्म में वापसी के कारण टीम का आत्मविश्वास और बढ़ा होगा.

न्यूजीलैंड की संभावित एकादश: विल यंग, ​​रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन और विलियम ओ'रूर्के.

इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ उतर सकती हैं दक्षिण अफ्रीका

इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है. दक्षिण अफ्रीका की टीम के तेज गेंदबाजों ने विपक्षी बल्लेबाजों को काफी परेशानी में डाला है. ऐसे में एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका उसी ताकत के साथ मैदान पर उतरेगी. हेनरिक क्लासेन, एडेन मार्करम और डेविड मिलर जैसे बल्लेबाज कभी भी मैच को पलट सकते हैं.

दक्षिण अफ्रीका की संभावित एकादश: रयान रिकेल्टन, तेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को येन्सन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी.

Share Now

Tags

2025 Champions Trophy 2025 Semi Final 2025 चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमी फाइनल Australia Cricket Team Champions Trophy 2025 Gaddafi Stadium Gaddafi Stadium Pitch Report Gaddafi Stadium Weather ICC Champions Trophy ICC Champions Trophy 2025 ICC Champions Trophy 2025 2nd Semi-Final Match ICC Champions Trophy 2025 Semi Final IND vs AUS 1st Semi Final IND vs AUS Semi Final IND बनाम AUS पहला सेमी फाइनल IND बनाम AUS सेमी फाइनल India vs Australia 1st Semi Final India vs Australia Semi Final LAHORE Lahore Pitch Report Lahore Weather Lahore Weather Report Lahore Weather Update Mitchell Santner New Zealand new zealand national cricket team New Zealand vs South Africa 2nd Semi Final New Zealand vs South Africa Semi Final NZ vs SA 2nd Semi Final NZ vs SA Semi Final NZ बनाम SA दूसरा सेमी फाइनल NZ बनाम SA सेमी फाइनल South Africa south africa national cricket team South Africa National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team South Africa National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Live Score South Africa National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Score South Africa National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Scorecard South Africa vs New Zealand South Africa vs New Zealand 2nd Semi-Final South Africa vs New Zealand 2nd Semi-Final Live Streaming South Africa vs New Zealand 2nd Semi-Final Live Streaming In India south africa vs new zealand live streaming south africa vs new zealand live streaming in india South Africa vs New Zealand Semi-Final South Africa vs New Zealand Semi-Final Live Streaming South Africa vs New Zealand Semi-Final Live Streaming In India Team India Temba Bavuma Where To Watch South Africa National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Match आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 दूसरा सेमीफाइनल मैच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 स्थल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम गद्दाफी स्टेडियम गद्दाफी स्टेडियम पिच रिपोर्ट चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टीम इंडिया टेंबा बावुमा दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी 20 आई भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सेमी फाइनल मिशेल सैंटनर लाहौर लाहौर पिच रिपोर्ट लाहौर मौसम लाहौर मौसम अपडेट लाहौर मौसम रिपोर्ट

\