South Africa vs Australia Test Series 2026: 8 साल बाद दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेलेगी ऑस्ट्रेलिया, जानें पूरा शेड्यूल और हेड टू हेड रिकॉर्ड

टेस्ट टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ और उप कप्तान डेविड वार्नर पर भी कार्रवाई हुई थी. स्टीव स्मिथ को एक साल के लिए कप्तानी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बैन किया गया था. डेविड वार्नर पर भी एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था. कैमरून बैनक्रॉफ्ट को 9 महीने के लिए बैन किया गया था. अब 8 साल बाद दोनों टीमें फिर से दक्षिण अफ्रीका की धरती पर टेस्ट सीरीज में आमने-सामने होंगी.

दक्षिण अफ़्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa vs Australia Test Series 2026: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम साल 2018 के बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है. कंगारू टीम 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी. 2018 में केपटाउन टेस्ट के दौरान हुए बॉल-टेंपरिंग विवाद के बाद यह पहला मौका होगा जब ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेलेगा. आइए जानते हैं पूरी सीरीज का शेड्यूल और दोनों टीमों के आंकड़े. यह भी पढ़ें: England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Key Players To Watch Out: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड रिकॉर्ड (SA vs AUS Test Head To Head Record)

टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा रहा है भारी दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 1902 में खेला गया था. दोनों टीमों के बीच 102 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान 54 मुकाबलों में कंगारू टीम जीत दर्ज करने में सफल रही है. दक्षिण अफ्रीका ने 27 मैच जीते हैं. 21 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका में अब तक 54 मुकाबले हुए हैं. 29 मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है और 16 मुकाबले दक्षिण अफ्रीका ने जीते हैं. 9 मैच ड्रॉ रहे हैं.

वनडे क्रिकेट में ऐसे रहे हैं दोनों टीमों के आंकड़े

वनडे क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक 113 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान 52 मैच में कंगारू टीम को जीत मिली है. 57 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है. 3 मैच टाई रहा है और 1 मैच में कोई नतीजा नहीं निकला है. दक्षिण अफ्रीका में दोनों टीमों के बीच 51 मुकाबले हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 22 मैच जीते हैं और 28 मैच में उसे हार मिली है. 1 मैच टाई पर समाप्त हुआ है.

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया 2026 पूरा शेड्यूल

वनडे सीरीज

24 सितंबर- पहला वनडे (डरबन)

27 सितंबर- दूसरा वनडे (जोहान्सबर्ग)

30 सितंबर- तीसरा वनडे (पोटचेफस्ट्रूम)

टेस्ट सीरीज

9 से 13 अक्टूबर- पहला टेस्ट (किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड)

18 से 22 अक्टूबर- दूसरा टेस्ट (सेंट जॉर्ज पार्क क्रिकेट ग्राउंड)

27 से 31 अक्टूबर- तीसरा टेस्ट (न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड)

क्या था 2018 का बॉल टेंपरिंग विवाद?

साल 2018 में केपटाउन टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैमरून बैनक्रॉफ्ट गेंद से छेड़छाड़ करते हुए पकड़े गए थे. टीवी रीप्ले में देखा गया कि उन्होंने गेंद को खुरदरा करने के लिए सैंडपेपर का इस्तेमाल किया. इस मामले ने क्रिकेट जगत में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था.

स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर को मिली थी सजा

उस समय टेस्ट टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ और उप कप्तान डेविड वार्नर पर भी कार्रवाई हुई थी. स्टीव स्मिथ को एक साल के लिए कप्तानी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बैन किया गया था. डेविड वार्नर पर भी एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था. कैमरून बैनक्रॉफ्ट को 9 महीने के लिए बैन किया गया था. अब 8 साल बाद दोनों टीमें फिर से दक्षिण अफ्रीका की धरती पर टेस्ट सीरीज में आमने-सामने होंगी. क्रिकेट फैंस को इस ऐतिहासिक सीरीज का बेसब्री से इंतजार है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें