South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Prediction: अहम मुकाबले में यूएई को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा साउथ अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में दोनों टीमों के बीच कोई मुकाबला नहीं खेला गया है. ऐसे में दोनों टीमें एक-दूसरे को चुनौती देना चाहेगी. इस वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने तीनों मुकाबले जीतकर सुबर-8 में जगह बना चुकी है, जबकि यूएई केवल एक जीत मिली है.

दक्षिण अफ़्रीका बनाम संयुक्त अरब अमीरात (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa National Cricket Team vs United Arab Emirates National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 34th Match Winner Prediction: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 34वां मुकाबला आज यानी 18 फरवरी को साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम यूनाइटेड अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium, Delhi) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे से खेला जाएगा. ग्रुप D में दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है और नॉकआउट की दौड़ में बने रहने के लिए जीत जरूरी होगी. इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम कर रहे हैं, जबकि यूनाइटेड अरब अमीरात की कमान मुहम्मद वसीम के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Nyla Raja कौन हैं? पाकिस्तानी क्रिकेटर Imad Wasim ने की दूसरी शादी; पहली पत्नी सानिया ने तस्वीर-वीडियो पोस्ट कर लगाए गंभीर आरोप

साउथ अफ्रीका की टीम में क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं, जो किसी भी समय मैच का रुख पलट सकते हैं. गेंदबाजी विभाग में कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी और मार्को जानसन जैसे घातक गेंदबाज टीम को मजबूती देते हैं. वहीं यूएई की टीम में आर्यांश शर्मा, अलीशान शराफू, सैयद हैदर, जुनैद सिद्दीकी और मुहम्मद जवादुल्लाह जैसे खिलाड़ी हैं, जो बड़े मंच पर अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अनुभव, रैंकिंग और टीम संतुलन के लिहाज से साउथ अफ्रीका का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है, लेकिन टी20 फॉर्मेट में किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता. इस मुकाबले में एडेन मार्कराम, क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर, कगिसो रबाडा, मुहम्मद वसीम और अलीशान शराफू जैसे खिलाड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं क्विंटन डी कॉक और जुनैद सिद्दीकी के बीच की टक्कर मैच का रुख तय कर सकती है.

साउथ अफ्रीका बनाम यूएई टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (SA vs UAE T20I Head To Head Record)

अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में दोनों टीमों के बीच कोई मुकाबला नहीं खेला गया है. ऐसे में दोनों टीमें एक-दूसरे को चुनौती देना चाहेगी. इस वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने तीनों मुकाबले जीतकर सुबर-8 में जगह बना चुकी है, जबकि यूएई केवल एक जीत मिली है.

ये टीम मार सकती है बाजी (SA vs UAE Match Winner Prediction)

मौजूदा फॉर्म, अनुभव और टीम संतुलन को देखते हुए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, जिसका फायदा साउथ अफ्रीका के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को मिल सकता है. हालांकि अगर यूएई की टीम शुरुआती झटके देने में सफल रहती है तो मुकाबला रोमांचक हो सकता है.

साउथ अफ्रीका की जीत की संभावना: 70%

यूनाइटेड अरब अमीरात की जीत की संभावना: 30%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SA vs UAE 34th Match Playing Prediction)

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी.

यूनाइटेड अरब अमीरात: आर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, सोहैब खान, सैयद हैदर, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, हैदर अली, सिमरनजीत सिंह, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह.

नोट: साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम यूनाइटेड अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026 35th Match Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रनों से हराया, उस्मान तारिक ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें PAK बनाम NAM मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026 35th Match Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान ने नामीबिया को दिया 200 रनों का लक्ष्य, साहिबजादा फरहान ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी स्कोरकार्ड

Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026 35th Match Live Score Update: कोलंबो में पाकिस्तान बनाम नामीबिया के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\