ZIM vs SA, Tri-Nation Series 1st T20I 2025 Scorecard: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से रौंदा, रुबिन हरमन, डेवाल्ड ब्रेविस ने खेली ताबड़तोड़ पारी, यहां देखें मैच का फुल स्कोरकार्ड

साउथ अफ्रीका ने ज़िम्बाब्वे को 5 विकेट से हराकर दमदार शुरुआत की. टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने ज़िम्बाब्वे को 20 ओवर में 141 रन पर रोक दिया. ज़िम्बाब्वे की ओर से कप्तान सिकंदर रज़ा ने 38 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए. उनके अलावा ब्रायन बेनेट ने 30 और रयान बर्ल ने 29 रनों का अहम योगदान दिया.

South Africa(Photo Credits: X/ @ProteasMenCSA)

Zimbabwe National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard: जिम्बाब्वे में शुरू हो रही रोमांचक त्रिकोणीय टी20 श्रृंखला (Zimbabwe T20I Tri-Nation Series 2025) का पहला मुकाबला मेज़बान जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच 14 जुलाई (सोमवार) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला गया. जिसमें साउथ अफ्रीका ने ज़िम्बाब्वे को 5 विकेट से हराकर दमदार   शुरुआत की. टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने ज़िम्बाब्वे को 20 ओवर में 141 रन पर रोक दिया. ज़िम्बाब्वे की ओर से कप्तान सिकंदर रज़ा ने 38 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए. उनके अलावा ब्रायन बेनेट ने 30 और रयान बर्ल ने 29 रनों का अहम योगदान दिया. जिम्बाब्वे ने साउथ अफ्रीका को दिया 142 रनों का लक्ष्य, सिकंदर रज़ा ने ठोका अर्धशतक, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

साउथ अफ्रीका के गेंदबाज़ों ने सधी हुई गेंदबाज़ी की, खासकर जॉर्ज लिन्डे ने 3 ओवर में मात्र 10 रन देकर 3 विकेट चटकाए और ज़िम्बाब्वे की पारी की गति को थामे रखा. लुंगी एंगिडी ने 4 ओवर में 15 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि नकाबा पीटर को भी एक सफलता मिली. अंतिम ओवरों में ज़िम्बाब्वे की बल्लेबाज़ी थोड़ी धीमी रही, जिससे वे बड़ा स्कोर खड़ा करने में असफल रहे.

लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन डेवाल्ड ब्रेविस और रूबिन हर्मन की तेज़तर्रार पारियों ने मैच को एकतरफा बना दिया. ब्रेविस ने मात्र 17 गेंदों पर 41 रन ठोके जिसमें 3 छक्के और 4 चौके शामिल थे, वहीं हर्मन ने 37 गेंदों पर 45 रन बनाए. रिचर्ड नगारावा ने ज़िम्बाब्वे की ओर से 4 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट लिए और कुछ उम्मीदें ज़रूर जगाईं, लेकिन अंत में कॉर्बिन बॉश ने 15 गेंदों पर नाबाद 23 रन बनाकर अपनी टीम को 25 गेंद शेष रहते ही जीत दिला दी. इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है.

ज़िम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ़्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड

Share Now

Tags

Harare Sports Club live cricket LIVE CRICKET SCORE live cricket streaming SA vs ZIM SA बनाम ZIM South Africa south africa national cricket team South Africa National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team South Africa vs Zimbabwe zim vs sa ZIM vs SA Live ZIM vs SA Live Streaming ZIM vs SA Live Telecast ZIM बनाम SA ZIM बनाम SA लाइव ZIM बनाम SA लाइव टेलीकास्ट ZIM बनाम SA लाइव स्ट्रीमिंग Zimbabwe Zimbabwe National Cricket Team Zimbabwe National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Zimbabwe National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard Zimbabwe T20I Tri Series Zimbabwe T20I Tri-Series 2025 Zimbabwe T20I Tri-Series 2025 Live Streaming Online Zimbabwe T20I Tri-Series 2025 Live Telecast Zimbabwe Tri-Series Zimbabwe Tri-Series 2025 Zimbabwe vs South Africa zimbabwe vs south africa live Zimbabwe vs South Africa Live Streaming Zimbabwe vs South Africa Live Telecast ज़िम्बाब्वे जिम्बाब्वे T20I त्रिकोणीय श्रृंखला जिम्बाब्वे टी20आई ट्राई सीरीज जिम्बाब्वे ट्राई-सीरीज जिम्बाब्वे ट्राई-सीरीज 2025 ज़िम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट दिन 1 ज़िम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्ट्रीमिंग जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ज़िम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम लाइव क्रिकेट लाइव क्रिकेट स्कोर लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग पाक बनाम इंग्लैंड हरारे स्पोर्ट्स क्लब

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\