सौरव गांगुली ने कहा- ऑस्ट्रेलिया की सरजमी पर दिन-रात टेस्ट मैच खेलेगा भारत

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की रविवार को दूसरी शीर्ष परिषद की बैठक हुई, जिसमें अधिकारियों ने आस्ट्रेलिया में एक दिन-रात टेस्ट मैच खेलने का फैसला लिया. बैठक में भारतीय क्रिकेटरों के संघ (आईसीए) को दो करोड़ रुपये के अनुदान को भी मंजूरी दी गई.

सौरव गांगुली (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की रविवार को दूसरी शीर्ष परिषद की बैठक हुई, जिसमें अधिकारियों ने आस्ट्रेलिया में एक दिन-रात टेस्ट मैच खेलने का फैसला लिया. बैठक में भारतीय क्रिकेटरों के संघ (आईसीए) को दो करोड़ रुपये के अनुदान को भी मंजूरी दी गई. शीर्ष परिषद के एक सदस्य ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि बैठक में यह फैसला लिया गया है कि भारत साल के आखिर में आस्ट्रेलिया दौरे पर एक दिन-रात टेस्ट मैच खेलेगा. सदस्य ने कहा, "यह निर्णय लिया गया है कि भारतीय टीम इस साल के अंत में जब आस्ट्रेलिया का दौरा करेगी तो वहां पर एक दिन-रात टेस्ट मैच खेलेगी.

हमने इस विचार पर बात की है और हमें महसूस हुआ कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया के अनुरोध का भी हमें सम्मान करना चाहिए. "आईसीए को फंड दिए जाने पर सदस्य ने कहा कि अभी कुल दो करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी गई है. सदस्य ने कहा, "अब तक बोर्ड ने दो करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। इसमें से लगभग 50 लाख रुपये चुनाव के दौरान पहले ही आईसीए को दिए जा चुके थे और आगे अभी 1.5 लाख रुपये और जारी किए जाएंगे. यह भी पढ़े: विराट कोहली ने की सौरव गांगुली के इस रिकॉर्ड की बराबरी, लेकिन इस मामले में दादा को भी छोड़ा पीछे

लेकिन आईसीए को एक नई प्रजेंटेशन देने की जरूरत है जिसके बाद बाकी धनराशि जारी की जाएगी. बैठक में लोकपाल जैन के कार्यकाल पर भी चर्चा की गई. जैन का कार्यकाल समाप्त हो चुका है लेकिन इस पर कोई भी फैसला लेने से पहले एक बार उनसे बातचीत की जाएगी.सदस्य ने कहा, "बैठक में लोकपाल को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है. लेकिन भविष्य में किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले बोर्ड के अधिकारी जैन से बात करेंगे."

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\