एशिया कप शुरू होने से पहले सौरव गांगुली ने बताया खिताब के प्रबल दावेदार का नाम

एशिया कप के 14वें संस्करण का आगाज इस साल यूएई की मेजबानी में आज से हो रहा है. जिसमें एशिया की 6 टीमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग अपनी बादशाहत दिखाने के लिए उतर रही है.

सौरव गांगुली (Photo credit PTI)

कोलकाता: एशिया कप के 14वें संस्करण का आगाज इस साल यूएई की मेजबानी में आज से हो रहा है. जिसमें एशिया की 6 टीमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग अपनी बादशाहत दिखाने के लिए उतर रही है. भारत का पहला मुकाबला 18 सितंबर को हांगकांग के खिलाफ है. जो अभी नई नवेली टीम बनकर उभरी है. जिससे भारत को कड़ी टक्कर मिलने की उमीद नही दिख रही है. लेकिन उसके अगले ही दिन भारत को अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान की टीम से मैच खेलना है. भारत को पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में बुरी तरीके से मात दी थी जिसका बदला भारत जरुर लेना चाहेगी.

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने इन दोनों टीमों को खिताब जीतने का प्रबल दावेदार बताया है. भारत के पास एक से बढकर एक विश्वस्तरीय बल्लेबाज और गेंदबाज है जो भारत को खिताब जिताने में सक्षम है. पाकिस्तान की टीम के बारे में पूर्व कप्तान ने बयान दिया की भले ही यूएई में पाकिस्तान का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा हो लेकिन भारत पर इससे कोई दबाव नहीं पड़ने वाला है. यूएई की परिस्थितियां अपने उपमहाद्वीप की तरह ही होती हैं और इस वजह से भारतीय टीम पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा.

पूर्व कप्तान ने कहा, ‘भारत का भले ही इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा, लेकिन सीमित ओवरों में वह उच्चस्तर की टीम है. भारत के नियमित कप्तान विराट कोहली के नही खेलने से टीम को बल्लेबाजी में थोड़ी परेशानी हो सकती है. लेकिन रोहित का भी कप्तान के रूप में बहुत अच्छा रेकॉर्ड है. इसलिए मुझे उम्मीद है कि टीम उनके नेतृत्व में अच्छा प्रदर्शन करेगी. गांगुली ने कहा खिताब जीतने के अच्छे आसार हैं, लेकिन उन्हें जीतने के लिए अच्छा खेलना होगा.

एशिया कप के लिए भारतीय टीम में कप्तान रोहित शर्मा, शिखर धवन, धोनी, जैसे उच्चस्तरीय बल्लेबाज है वहीं मनीष पांडे, केदार जाधव और अंबाती रायुडू जैसे खिलाड़ियों को टीम शामिल किया गया है. भुवनेश्वर कुमार भी चोट के बाद वापसी कर रहे है. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह भी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने अभी तक खेला नहीं है. जिसका टीम को फायदा मिल सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें