क्रिकेट

Smriti Mandhana New Milestone: दूसरे वनडे में अर्धशतक जड़ते ही स्मृति मंधाना ने किया बड़ा कारनामा, इस मामले में अंजुम चोपड़ा को छोड़ा पीछे

दूसरे वनडे में टीम इंडिया की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 370 रन बनाए. आयरलैंड की टीम को जीत के लिए 50 ओवर में 371 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम 50 ओवर में सात विकेट खोकर महज 254 रन ही बना सकीं.

Smriti Mandhana New Milestone: दूसरे वनडे में अर्धशतक जड़ते ही स्मृति मंधाना ने किया बड़ा कारनामा, इस मामले में अंजुम चोपड़ा को छोड़ा पीछे
Smriti Mandhana (Photo: @BCCIWomen)

India Women National Cricket Team vs Ireland Women National Cricket Team Match: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 12 जनवरी को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजकोट (Rajkot) के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Saurashtra Cricket Association Stadium) में खेला गया. दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने आयरलैंड को 116 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के कंधों पर हैं. जबकि, आयरलैंड की अगुवाई गैबी लुईस (Gaby Lewis) कर रहीं हैं. India Women Beat Ireland Women, 2nd ODI Match Scorecard: दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने आयरलैंड को 116 रनों से रौंदा, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी, सीरीज में 2-0 की बनाई अजेय बढ़त; यहां देखें IND W बनाम IRE W मैच का स्कोरकार्ड

इस सीरीज में हरमनप्रीत कौर की अनुपस्थिति में टीम इंडिया की कमान संभाल रही सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का अब तक मौजूदा सीरीज में बल्ले से काफी बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है. पहले मुकाबले में जहां स्मृति मंधाना ने 41 रनों की पारी खेली थी तो वहीं दूसरे मुकाबले में स्मृति मंधाना के बल्ले से 73 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली. दूसरे वनडे मुकाबले में अर्धशतक जड़ते ही स्मृति मंधाना ने एक बड़ा कारनामा भी करने में कामयाब हुई.

स्मृति मंधाना ने अंजुम चोपड़ा को छोड़ा पीछे

महिला वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया की तरफ से अब तक सबसे ज्यादा अलग-अलग देशों के खिलाफ 50 या उससे अधिक रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड मिताली राज के नाम पर है. मिताली राज ने वनडे में 10 महिला टीमों के खिलाफ ये कारनामा किया है, वहीं इस लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर स्मृति मंधाना का नाम दर्ज हो गया है. आयरलैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलने के साथ अंजुम चोपड़ा को पीछे छोड़ दिया हैं. स्मृति मंधाना ने अपने वनडे करियर में 9वें देश के खिलाफ 50 प्लस रनों की पारी खेली है.

भारत के लिए महिला वनडे में सबसे ज्यादा अलग-अलग देशों के खिलाफ 50 प्लस रनों की पारी खेलने वाली बल्लेबाज

मिताली राज - 10 बार

स्मृति मंधाना - 9 बार

अंजुम चोपड़ा - 8 बार

हरमनप्रीत कौर - 7 बार

जया शर्मा - 7 बार

वनडे क्रिकेट में स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली सबसे ज्यादा 50 प्लस रनों की पारियां

बता दें कि टीम इंडिया की विस्फोटक सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अब तक अपने वनडे करियर में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 50 प्लस रनों की पारियां खेली हैं. इस दौरान स्मृति मंधाना के बल्ले से आठ पारियों 50 से अधिक रनों की पारियां देखने को मिली हैं. इसके बाद स्मृति मंधाना ने श्रीलंका के खिलाफ पांच, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार-चार पारियां जबकि न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन-तीन पारियां खेली हैं. वहीं बांग्लादेश, पाकिस्तान और आयरलैंड के खिलाफ एक-एक बार 50 प्लस रनों की पारी खेली है.

दूसरे मैच का हाल

दूसरे वनडे में टीम इंडिया की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 370 रन बनाए. आयरलैंड की टीम को जीत के लिए 50 ओवर में 371 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम 50 ओवर में सात विकेट खोकर महज 254 रन ही बना सकीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2025 08:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).