SL vs WI 2nd ODI 2024 Preview: दूसरे वनडे में श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच होगी, कड़ी टक्कर, यहां से देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सभी जानकारी

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 2:30 बजे से खेला जाएगा.

SL vs WI (Photo: @windiescricket/@OfficialSLC)

Sri Lanka National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team 2nd ODI 2024 Preview: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. पहले वनडे में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया. ऐसे में दूसरे वनडे में मेहमान टीम को हराकर श्रीलंका की नजरें सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमाने पर होगी. दूसरी ओर, वेस्टइंडीज की टीम पहले वनडे हारने के बाद दूसरे वनडे को जीतना की कोशिश करेगी और सीरीज पर बराबरी 1-1 की बराबरी करना चाहेगी. श्रीलंका की कमान चैरिथ असलांका के हाथों में होगी. जबकि वेस्टइंडीज की कप्तानी शाई होप करेंगे. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच होने की उम्मीद है. यह भी पढें: Sri Lanka vs West Indies 2nd ODI 2024 Live Streaming: दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज पर कब्जा जामने के इरादे से उतरेगी श्रीलंका, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीम वनडे में अब तक 66 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें श्रीलंका ने 32 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि वेस्टइंडीज को 31 मुकाबलों जीत नसीब हुई है. इसके अलावा तीन मैच बेनतीजा रहा है. ऐसे में हेड टू हेड रिकॉर्ड से इतना साफ़ होता है दोनों टीमों के बीच वनडे में कड़ी टक्कर होती है. किसका एक टीम का पलड़ा भारी कहना उचित नहीं होगा। हालांकि इस समय श्रीलंका की टीम अपने होम कंडीशन में ज्यादा मजबूत मानी जाती है.

पिच रिपोर्ट

श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस पिच पर स्पिनरों और धीमी गति के गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है. इस पिच पर पारी की शुरुआत में नई गेंद को रन बनाना बल्लेबाजों के लिए आसान हो सकता है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता जाएगा वैसे-वैसे गेंद उछाल लेना शुरू कर देगी. दूसरे इनिंग में स्पिनर्स को अच्छी खासी मदद मिलने की उम्मीद है. इसलिए इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है.

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मैच में मुख्य खिलाड़ी(Key Players): चैरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, डुनिथ वेलालेज, महेश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, शाई होप, एविन लुईस, ब्रैंडन किंग और रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है, जिनपर सबकी निगाहें होगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(Mini Battle): वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज़ शाई होप और महेश थीक्षाना के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. बाकी वैसे दोनों टीमों के पास एक मजबूत बल्लेबाजी क्रम है. जो गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी. इसके अलावा दोनों टीमों के पास संतुलित लाइनअप है.

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज दूसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा?

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मुकाबला पल्लेकेले के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 अक्टूबर बुधवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 02:30 बजे से खेला जाएगा. जबकि टॉस का समय इससे आधे घंटे पहले होगा.

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज दूसरा वनडे मैच कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच?

भारत में श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है. जो दूसरे वनडे मैच का टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 टीवी चैनल पर उपलब्ध कराएगा. वही, श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप, सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. फैनकोड पर मैच पास 25 रुपये में और तीनों मैचों के लिए टूर पास 99 रुपये में मिल सकता है. इसके अलावा सोनी लिव पर मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की भी जरूरत है.

दोनों टीमों की स्क्वाड

श्रीलंका टीम: कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चैरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, महेश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, जेफरी वांडरसे, निशान मदुशका, जेनिथ लियानाज, मोहम्मद शिराज, चामिंडु विक्रमसिंघे

वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), एविन लुईस, ब्रैंडन किंग, एलिक अथानाजे, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ, हेडन वॉल्श, मैथ्यू फोर्डे , जेडेन सील्स, शमर जोसेफ, ज्वेल एंड्रयू

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 Rankings: क्या टी20 वर्ल्ड कप जीतने या हारने से बदलती है टीमों की रैंकिंग? जानिए टूर्नामेंट के बाद मौजूदा स्थिति

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\