SL vs WI 2nd ODI 2024 Live Streaming: दूसरे वनडे को जीतकर सीरीज पर कब्जा जामने के इरादे से उतरेगी श्रीलंका, वेस्टइंडीज की नजरें वापसी करने पर होगी, यहां यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबलाआज यानी 23 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा.

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज (Photo: @OfficialSLC)

Sri Lanka National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team 2nd ODI 2024 Live Streaming: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबलाआज यानी 23 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. पहले वनडे में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया. ऐसे में दूसरे वनडे में मेहमान टीम को हराकर श्रीलंका की नजरें सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमाने पर होगी. दूसरी ओर, वेस्टइंडीज की टीम पहले वनडे हारने के बाद दूसरे वनडे को जीतना की कोशिश करेगी और सीरीज पर बराबरी 1-1 की बराबरी करना चाहेगी. श्रीलंका की कमान चैरिथ असलांका के हाथों में होगी. जबकि वेस्टइंडीज की कप्तानी शाई होप करेंगे. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच होने की उम्मीद है. यह भी पढें: SL vs WI 2nd ODI 2024 Preview: दूसरे वनडे में श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच होगी, कड़ी टक्कर, यहां से देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सभी जानकारी

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज दूसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा?

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मुकाबला पल्लेकेले के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 अक्टूबर बुधवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 02:30 बजे से खेला जाएगा. जबकि टॉस का समय इससे आधे घंटे पहले होगा.

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज दूसरा वनडे मैच कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच?

भारत में श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है. जो दूसरे वनडे मैच का टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 टीवी चैनल पर उपलब्ध कराएगा. वही, श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप, सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. फैनकोड पर मैच पास 25 रुपये में और तीनों मैचों के लिए टूर पास 99 रुपये में मिल सकता है. इसके अलावा सोनी लिव पर मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की भी जरूरत है.

दोनों टीमों की स्क्वाड

श्रीलंका टीम: कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चैरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, महेश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, जेफरी वांडरसे, निशान मदुशका, जेनिथ लियानाज, मोहम्मद शिराज, चामिंडु विक्रमसिंघे

वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), एविन लुईस, ब्रैंडन किंग, एलिक अथानाजे, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ, हेडन वॉल्श, मैथ्यू फोर्डे , जेडेन सील्स, शमर जोसेफ, ज्वेल एंड्रयू

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies 5th T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में शनिवार को होगी सीरीज जीतने की जंग, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

India vs West Indies 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट