SL vs BAN, 1st T20I Match 2025 Pallekele Pitch Report And Weather Update: पल्लेकेले में श्रीलंका के बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या बांग्लादेश के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

श्रीलंका के लिए चरिथ असालंका, कुसल मेंडिस और पथुम निसांका जैसे बल्लेबाज़ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जबकि घायल वनिंदु हसरंगा की जगह टीम में शामिल किए गए जेफ्री वांडरसे पर निगाहें टिकी होंगी. दूसरी ओर, बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में तीन मैचों की टी20 श्रृंखला खेली थी, जिसमें उसे 3-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा. टीम की बल्लेबाज़ी लाइनअप खास प्रभाव नहीं छोड़ सकी और शुरुआती ओवरों में लगातार विकेट गिरते रहे.

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, 1st T20I Match 2025 Pallekele Pitch Report And Weather Update: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) का पहला मुकाबला आज यानी 10 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से खेला जाएगा. श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ 1-0 से और तीन मैचों की वनडे सीरीज़ 2-1 से अपने नाम की, अब वह टी20 सीरीज में भी दबदबा कायम रखने के इरादे से मैदान में उतरेगा. हालांकि बांग्लादेश की टीम भले ही पिछली श्रृंखलाओं में संघर्ष करती नज़र आई हो, लेकिन उसके पास युवा और जोशीले खिलाड़ी मौजूद हैं जो अपने प्रदर्शन से फैंस के चेहरों पर मुस्कान ला सकते हैं. इस टी20 सीरीज में श्रीलंका की कमान चरित असलांका (Charith Asalanka) के कंधों पर हैं. जबकि, बांग्लादेश की अगुवाई लिटन दास (Litton Das) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: How To Watch SL vs BAN, 1st T20I Match 2025 Free Live Streaming Online: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

श्रीलंका के लिए चरिथ असालंका, कुसल मेंडिस और पथुम निसांका जैसे बल्लेबाज़ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जबकि घायल वनिंदु हसरंगा की जगह टीम में शामिल किए गए जेफ्री वांडरसे पर निगाहें टिकी होंगी. दूसरी ओर, बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में तीन मैचों की टी20 श्रृंखला खेली थी, जिसमें उसे 3-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा. टीम की बल्लेबाज़ी लाइनअप खास प्रभाव नहीं छोड़ सकी और शुरुआती ओवरों में लगातार विकेट गिरते रहे. ऐसे में पावरेन हुसैन एमोन और तंजीद हसन तमिम जैसे ओपनर्स पर अच्छी शुरुआत दिलाने की ज़िम्मेदारी होगी. वहीं, अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ लिटन दास को फ्रंट से टीम का नेतृत्व करना होगा ताकि बांग्लादेश प्रतिस्पर्धी स्कोर बना सके और श्रृंखला में वापसी कर सके.

टी20 में बांग्लादेश बनाम श्रीलंका हेड टू हेड रिकार्ड्स (SL vs BAN Head to Head Records)

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का अब तक का आमना-सामना काफी प्रतिस्पर्धात्मक रहा है. दोनों टीमों के बीच कुल 14 टी20 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से श्रीलंका ने 9 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि बांग्लादेश ने 5 बार बाज़ी मारी है. दोनों के बीच अब तक कोई भी मैच बिना नतीजे के समाप्त नहीं हुआ है. इन आंकड़ों से साफ है कि श्रीलंका का पलड़ा ऐतिहासिक रूप से भारी रहा है, लेकिन बांग्लादेश ने भी हाल के वर्षों में श्रीलंका को चुनौती दी है, जिससे आगामी मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है.

पल्लेकेले की पिच रिपोर्ट (Pallekele Stadium Pitch Report)

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 10 जुलाई को पल्लेकेले के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर एक दिन पहले ही इन दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच खेला गया था. इस मैदान पर रनों की बौछार की जा सकती है, बस स्पिनर्स की फिरकी और शुरुआत में तेज गेंदबाजों से संभलकर रहना होगा. अगर बारिश हुई और उसके बाद मैच खेला जा सका तो गेंदबाजों के लिए गेंद को थामना आसान नहीं होगा.

इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सर्वाधिक स्कोर 263 रन है. जबकि न्यूनतम टी20 स्कोर यहां पर 88 रन है. पल्लेकेले में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 162 रन है. इस मैदान पर स्पिनर्स का दबदबा देखा गया है. इस मैदान पर अब तक 26 टी20 इंटरनेशनल मैच हो चुके हैं जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 15 बार जीत मिली है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 10 मैचों में जीत हासिल हुई है.

पल्लेकेले के मौसम का हाल (Pallekele Weather Update)

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 10 जुलाई को पल्लेकेले के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पिछले कुछ समय से यहां बारिश का मौसम बना हुआ है और कई क्षेत्रों में तेज बारिश भी हो रही है. आज पल्लेकेले में फिलहाल 35 फीसदी बारिश का अनुमान हैं. आज पल्लेकेले में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने के आसार हैं.

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका पहले टी20 2025 मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चैरिथ असलांका (कप्तान), कामिन्दु मेंडिस, दासुन शनाका, चमिका करुणारत्ने/डुनिथ वेलालेज, जेफरी वांडरसे, महीश थीक्षाना, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना.

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: तंज़ीद हसन तमीम, परवेज़ हुसैन इमोन, लिटन दास (कप्तान और विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जेकर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, हसन महमूद/नासुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान.

नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

bangladesh bangladesh national cricket team Charith Asalanka How To Watch Sri Lanka vs Bangladesh 1st T20 Match Litton Das Pallekele Pallekele International Cricket Stadium Pallekele International Cricket Stadium Pitch Report Pallekele Pitch Report Pallekele weather Pallekele Weather Report Pallekele Weather Report Today Pallekele Weather Update SL vs BAN 1st T20 Pitch Report SL vs BAN 1st T20 Pitch Report In Hindi SL vs BAN 1st T20 Pitch Report In Hindi Today Match SL vs BAN 1st T20 Pitch Report Today Match SL vs BAN Today Match SL बनाम BAN आज मैच SL बनाम BAN प्रथम T20 पिच रिपोर्ट आज मैच SL बनाम BAN प्रथम T20 पिच रिपोर्ट हिंदी में आज का मैच Sri Lanka sri lanka national cricket team Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Match Scorecard Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Scorecard Sri Lanka vs Bangladesh Sri Lanka vs Bangladesh 1st T20 2025 Pitch Report Sri Lanka vs Bangladesh Head To Head Sri Lanka vs Bangladesh Live Match Score Sri Lanka vs Bangladesh Live Score Sri Lanka vs Bangladesh Live Scorecard Sri Lanka vs Bangladesh Live Toss Update Sri Lanka vs Bangladesh Match Scorecard Sri Lanka vs Bangladesh Pitch Report Sri Lanka vs Bangladesh Scorecard Sri Lanka vs Bangladesh T20 Stats चरिथ असलांका पल्लेकेले पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पल्लेकेले पिच रिपोर्ट पल्लेकेले मौसम पल्लेकेले मौसम अपडेट पल्लेकेले मौसम रिपोर्ट बांग्लादेश लिटन दास श्रीलंका श्रीलंका बनाम बांग्लादेश

\