क्रिकेट

Shubman Gill Record Most Sixes 2023: शुभमन गिल ने अपने नाम दर्ज किया ये अनोखा रिकॉर्ड, इस मामले में रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

इस बीच ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान पैट कमिंस आज नहीं खेल रहे हैं. कमिंस की जगह जोस हेजलवुड ने ली है. टीम इंडिया की ओर से दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आज के मैच का हिस्सा नहीं हैं.

Shubman Gill Record Most Sixes 2023: शुभमन गिल ने अपने नाम दर्ज किया ये अनोखा रिकॉर्ड, इस मामले में रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
शुभमन गिल (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वनडे सीरीज का दूसरा मैच इंदौर में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया ने पहला वनडे 5 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है. टीम इंडिया के पास दूसरा वनडे जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने का मौका है. केएल राहुल इस मैच में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं. रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को शुरुआती दो मैचों से आराम दिया गया है.

इस बीच ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान पैट कमिंस आज नहीं खेल रहे हैं. कमिंस की जगह जोस हेजलवुड ने ली है. टीम इंडिया की ओर से दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आज के मैच का हिस्सा नहीं हैं. Shreyas Iyer Fifty: शुभमन गिल के बाद श्रेयस अय्यर ने भी ठोका अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया को दूसरे विकेट की तलाश

टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल लगातार अपने प्रदर्शन से सभी को मुरीद बना रहे हैं. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले वनडे में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले शुभमन गिल दूसरे वनडे में भी बेहतरीन लय में नजर आए और छक्कों की झड़ी लगा दी. शुभमन गिल ने मैच में अभी तक दो गगनचुंबी सिक्स मार दिए हैं और एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

शुभमन गिल ने रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

दरअसल ये साल टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का रहा है. शुभमन गिल पहले से ही टीम इंडिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. वहीं अब छक्कों के मामले में भी शुभमन गिल ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है. दरअसल टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल इस साल सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. शुभमन गिल के अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 44 छक्के हो गए हैं. इस मामले में शुभमन गिल ने कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है. रोहित शर्मा के नाम 43 छक्के दर्ज हैं.

श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल ने पारी को संभाला

वहीं अगर इंदौर में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले की बात करें तो इसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को शुरुआत में ही बड़ा झटका लग गया. टीम के युवा सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ हेजलवुड के शिकार बने. हालांकि बाद में टीम ने शानदार वापसी की. श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल ने पारी को संभाला. ये दोनों खिलाड़ी बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं और गेंदबाजों की जमकर कुटाई भी कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2023 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).