Indian Team Squad Against England: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल करेंगे कप्तानी

शुभमन गिल को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है. ऋषभ पंत उपकप्तान और विकेटकीपर के रूप में टीम में लौटे हैं.

India vs England Test 2025: भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाना है, जहां उसे मेजबान टीम के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम इंडिया का ऐलान (Indian Team Squad Against England)  कर दिया है. इस बार टेस्ट टीम की कमान युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि ऋषभ पंत को उपकप्तान और विकेटकीपर की जिम्मेदारी दी गई है.

इस दौरे पर टीम में कई नए चेहरे भी नजर आ रहे हैं, जो अपने शानदार प्रदर्शन से टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं.

इंग्लैंड दौरे के लिए इंडियन टीम की लिस्ट (Indian Team Full Squad Revealed)

  1. शुभमन गिल (कप्तान)
  2. ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर)
  3. यशस्वी जायसवाल
  4. केएल राहुल
  5. साई सुदर्शन
  6. अभिमन्यु ईश्वरन
  7. करुण नायर
  8. नितीश कुमार रेड्डी
  9. रवींद्र जडेजा
  10. ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
  11. वॉशिंगटन सुंदर
  12. शार्दुल ठाकुर
  13. जसप्रीत बुमराह
  14. मोहम्मद सिराज
  15. प्रसिद्ध कृष्णा
  16. आकाश दीप
  17. अर्शदीप सिंह
  18. कुलदीप यादव

 

आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले साई सुदर्शन को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है. उनके साथ ही तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी डेब्यू का मौका मिला है. करुण नायर की लंबे समय बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है.

हालांकि, टीम में कुछ बड़े नाम गायब हैं. मोहम्मद शमी फिट नहीं होने की वजह से बाहर हैं, और श्रेयस अय्यर और सरफराज खान को टीम में शामिल नहीं किया गया है. वहीं, शार्दुल ठाकुर की टेस्ट टीम में दोबारा एंट्री हुई है.

टीम चयन के लिए मुंबई स्थित BCCI हेडक्वार्टर में चयन समिति की बैठक हुई, जिसमें अजीत अगरकर और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया मौजूद थे. चयन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम की घोषणा की गई, जिसमें शिव सुंदर दास भी उपस्थित थे.

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ 2025 का शेड्यूल

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड