वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली जीत के बाद विराट कोहली ने श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की, कही ये बड़ी बात

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने 24 वर्षीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की हैं.

विराट कोहली (Photo Credits IANS)

पोर्ट ऑफ स्पेन: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने 24 वर्षीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की जमकर तारीफ की. पिछले दो मैचों में मेजबान टीम के खिलाफ 120 और 114 (नाबाद) रन बनाने वाले कोहली को दो बार अय्यर का साथ मिला. उन्होंने अय्यर के साथ 125 और 120 रनों की साझेदारी की. सीरीज जीतने के बाद कोहली ने कहा, "वह इन स्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने की कीमत जानते हैं."

कोहली ने कहा, "इससे उनका आत्मविश्वास और बढ़ेगा. मैं जब टीम में आया था तो ऐसा ही था, मुझे जो मौके मिलते थे मैं टीम के लिए मैच जीतना चाहता था और स्थिति के अनुसार खेलना चाहता था, आपको जोखिम उठाने पड़ते हैं. उन्होंने दबाव में हिम्मत दिखाई, खुद को पहचानने के लिए आपको अपने खेल को दिखाना पड़ता है." यह भी पढ़े: IND vs WI 2nd ODI 2019: विराट का शानदार शतक, इंडिया ने वेस्टइंडीज को 59 रनों से दी मात

बता दें कि श्रेयस अय्यर ने दो मैचों में 71 और 65 रनों की पारी खेली। भारत ने वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड