Shreyas Iyer IPL Records And Stats: आईपीएल में श्रेयस अय्यर के रिकॉर्ड्स, उपलब्धियां और आंकड़े, कप्तानी से लेकर बल्लेबाजी तक दिखा चुके हैं दम

श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने करियर की शुरुआत की थी. अब तक वह 133 मुकाबलों की 132 पारियों में 34.22 की औसत और 133.34 की स्ट्राइक रेट से 3731 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 27 अर्धशतक निकले हैं, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 97 रन रहा है.

श्रेयस अय्यर (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Shreyas Iyer IPL Records And Stats: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. इस सीजन में पंजाब किंग्स अपने पहले मुकाबले में 31 मार्च को गुजरात टाइटन्स से भिड़ेगी. पिछले सीजन में पंजाब किंग्स की टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उपविजेता रही थी. ऐसे में इस बार भी टीम उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी. आइए आईपीएल इतिहास में श्रेयस अय्यर के रिकॉर्ड्स, उपलब्धियों और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं. यह भी पढ़ें: IPL 2026 Tickets Online: Viagogo और StubHub से बुकिंग कर रहे हैं तो हो जाएं सावधान, फैंस के लिए बड़ी चेतावनी

आईपीएल में 3 टीमों को प्लेऑफ तक पहुंचाने वाले पहले कप्तान बने श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर आईपीएल इतिहास में ऐसे पहले कप्तान बने, जिन्होंने तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजियों को प्लेऑफ तक पहुंचाया है. उन्होंने 2019 और 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ में पहुंचाया, जबकि 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब जिताया. इसके अलावा 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाकर उन्होंने अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया. खास बात यह है कि किसी भी अन्य कप्तान ने एक से ज्यादा टीमों को फाइनल तक नहीं पहुंचाया है, जिससे अय्यर की यह उपलब्धि और भी खास बन जाती है.

पंजाब किंग्स के लिए एक सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे कप्तान

आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर का बल्ला जमकर बोला था. उन्होंने 19 पारियों में 50.33 की औसत और 175.07 की स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए थे, जिसमें 6 अर्धशतक शामिल थे. इसके साथ ही वह पंजाब किंग्स के लिए एक सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे कप्तान बने. उनसे पहले केएल राहुल ने आईपीएल 2020 में 670 रन और आईपीएल 2021 में 626 रन बनाए थे.

बतौर कप्तान एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड

श्रेयस अय्यर के नाम बतौर कप्तान एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है. उन्होंने आईपीएल 2025 में 39 छक्के लगाए थे. इस मामले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने आईपीएल 2016 में 38 छक्के जड़े थे. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए डेविड वार्नर ने आईपीएल 2016 में 31 छक्के लगाए थे.

आईपीएल में शानदार रहा है श्रेयस अय्यर का करियर

श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने करियर की शुरुआत की थी. अब तक वह 133 मुकाबलों की 132 पारियों में 34.22 की औसत और 133.34 की स्ट्राइक रेट से 3731 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 27 अर्धशतक निकले हैं, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 97 रन रहा है.

कप्तानी के तौर पर भी श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड शानदार रहा है. उन्होंने 86 मैचों में टीम की कमान संभाली है, जिसमें से 50 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि 35 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. आईपीएल 2026 में एक बार फिर सभी की नजरें श्रेयस अय्यर पर होंगी, जहां वह अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से टीम को खिताब दिलाने की कोशिश करेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड