David Miller On Mayank Yadav: बेहद घातक हैं मयंक यादव! उनकी गेंदों पर सावधानी से शॉट लगाओ या ओवर निपटा लो, डेविड मिलर ने दी सलाह

लखनऊ सुपर जायंट्स के मयंक यादव ने अपनी गेंदबाजी से इस सत्र में बल्लेबाजों को इतना परेशान कर दिया है कि गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाज डेविड मिलर ने शनिवार को अपने साथी खिलाड़ियों को सुझाव दे डाला...

लखनऊ, 6 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स के मयंक यादव ने अपनी गेंदबाजी से इस सत्र में बल्लेबाजों को इतना परेशान कर दिया है कि गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाज डेविड मिलर ने शनिवार को अपने साथी खिलाड़ियों को सुझाव दे डाला कि जब वे यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में इस युवा गेंदबाज का सामना करें तो उन पर शॉट लगाये या फिर सावधानी से खेलकर उनके ओवर निपटा दें.

यादव की सटीक और दनदनाती गेंदों ने लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम मौजूदा सत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों से ज्यादा मजबूती दिलायी है और वह 2024 आईपीएल सत्र में सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक बन गये हैं. ये भी पढ़ें- Shane Watson Warns: मयंक यादव को अभी टेस्ट मैच खेलना चाहिए या नहीं? शेन वॉटसन ने दी ऐसी सलाह की चौंक जाएंगे क्रिकेट फैन्स

21 वर्षीय यादव ने दो मैच में छह विकेट झटके हैं जिसमें उनका औसत 6.83 का रहा है. मिलर चोट के कारण पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेल पाये थे. उन्होंने कहा कि इस युवा तेज गेंदबाज को इतनी ऊर्जा से गेंदबाजी करते हुए देखना बहुत अच्छा था.

उन्होंने मैच पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘वह वास्तव में बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहा है. हम इससे वाकिफ हैं और सुनिश्चित कर रहे हैं कि हम वैसा ही करें जैसा हमें उसके खिलाफ करने की जरूरत होती है क्योंकि कभी कभार गेंद जितनी तेजी से आती है, उतनी ही तेजी से दूर तक जाती है. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आपको लगता है कि आप उसके खिलाफ शॉट लगा सकते हो तो लगाओ. वह बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहा है तो बस उसके ओवर निकाल दो जिससे आप किसी अन्य गेंदबाज के खिलाफ रन जुटा सकते हो. ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Score Update: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया के तीसरे वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट