David Miller On Mayank Yadav: बेहद घातक हैं मयंक यादव! उनकी गेंदों पर सावधानी से शॉट लगाओ या ओवर निपटा लो, डेविड मिलर ने दी सलाह
लखनऊ सुपर जायंट्स के मयंक यादव ने अपनी गेंदबाजी से इस सत्र में बल्लेबाजों को इतना परेशान कर दिया है कि गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाज डेविड मिलर ने शनिवार को अपने साथी खिलाड़ियों को सुझाव दे डाला...
लखनऊ, 6 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स के मयंक यादव ने अपनी गेंदबाजी से इस सत्र में बल्लेबाजों को इतना परेशान कर दिया है कि गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाज डेविड मिलर ने शनिवार को अपने साथी खिलाड़ियों को सुझाव दे डाला कि जब वे यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में इस युवा गेंदबाज का सामना करें तो उन पर शॉट लगाये या फिर सावधानी से खेलकर उनके ओवर निपटा दें.
यादव की सटीक और दनदनाती गेंदों ने लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम मौजूदा सत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों से ज्यादा मजबूती दिलायी है और वह 2024 आईपीएल सत्र में सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक बन गये हैं. ये भी पढ़ें- Shane Watson Warns: मयंक यादव को अभी टेस्ट मैच खेलना चाहिए या नहीं? शेन वॉटसन ने दी ऐसी सलाह की चौंक जाएंगे क्रिकेट फैन्स
21 वर्षीय यादव ने दो मैच में छह विकेट झटके हैं जिसमें उनका औसत 6.83 का रहा है. मिलर चोट के कारण पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेल पाये थे. उन्होंने कहा कि इस युवा तेज गेंदबाज को इतनी ऊर्जा से गेंदबाजी करते हुए देखना बहुत अच्छा था.
उन्होंने मैच पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘वह वास्तव में बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहा है. हम इससे वाकिफ हैं और सुनिश्चित कर रहे हैं कि हम वैसा ही करें जैसा हमें उसके खिलाफ करने की जरूरत होती है क्योंकि कभी कभार गेंद जितनी तेजी से आती है, उतनी ही तेजी से दूर तक जाती है. ’’
उन्होंने कहा, ‘‘अगर आपको लगता है कि आप उसके खिलाफ शॉट लगा सकते हो तो लगाओ. वह बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहा है तो बस उसके ओवर निकाल दो जिससे आप किसी अन्य गेंदबाज के खिलाफ रन जुटा सकते हो. ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2024 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

