शोएब मलिक ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर लगाया नेपोटिज्म का आरोप, कहा- करियर लगा है दांव पर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लेकर ऐसे आरोप नए नहीं हैं. पीसीबी पर अक्सर उसके ही खिलाड़ी भ्रष्टाचार और पक्षपात जैसे संगीन आरोप लगाते रहे हैं. मलिक के मुताबिक, हमारे यहां क्रिकेट में पसंद-नापसंद की एक प्रणाली है. यह ऐसा कुछ है जो बाकी दुनिया में भी मौजूद है, लेकिन हमारी संस्कृति में थोड़ा अधिक है. जिस दिन हमारे क्रिकेट सिस्टम में चीजें बदलेंगी और अधिक कौशल को महत्व दिया जाएगा तो चीजें सुधरेंगी.

शोएब मलिक (Photo: IANS)

लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर बड़ा आरोप लगाया है. उनका आरोप है कि टीम सिलेक्शन में नेपोटिज्म (Nepotism) होता है और जिम्बाब्वे (Zimbabwe) सीरीज के लिए उसी तर्ज पर चयन किया गया था. शोएब ने कहा है कि खिलाड़ियों को प्रदर्शन के आधार पर नहीं बल्कि कनेक्शन के आधार पर चुना जाता है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उन्हें दोबारा पाकिस्तानी टी-20 इंटरनैशनल टीम में शामिल नहीं किया जाता है तो इस बात से हैरानी नहीं होगी. पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान शोएब मलिक अपने संन्‍यास पर खुलकर बोले, दिया बड़ा बयान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लेकर ऐसे आरोप नए नहीं हैं. पीसीबी पर अक्सर उसके ही खिलाड़ी भ्रष्टाचार और पक्षपात जैसे संगीन आरोप लगाते रहे हैं. मलिक के मुताबिक, हमारे यहां क्रिकेट में पसंद-नापसंद की एक प्रणाली है. यह ऐसा कुछ है जो बाकी दुनिया में भी मौजूद है, लेकिन हमारी संस्कृति में थोड़ा अधिक है. जिस दिन हमारे क्रिकेट सिस्टम में चीजें बदलेंगी और अधिक कौशल को महत्व दिया जाएगा तो चीजें सुधरेंगी. आज तो बस ताल्लुकात को तवज्जो दी जाती है.

मलिक ने कहा कि टीम का चयन योग्यता के आधार पर किया जाना चाहिए और कप्तान बाबर आजम को अपनी टीम चुनने की पूरी छूट मिलनी चाहिए. मलिक ने आगे कहा कि हालिया टीम में ऐसे कई खिलाड़ी थे जिन्हें बाबर चुनना चाहते थे, लेकिन उनका चयन नहीं किया गया था. सभी की अपनी राय है लेकिन चयन पर अंतिम निर्णय कप्तान का होना चाहिए क्योंकि यह वह है जो अपनी टीम के साथ मैदान पर लड़ेगा.

अपने क्रिकेट करियर को लेकर शोएब ने कहा कि मुझे इस बात का कोई दुख नहीं होगा अगर पाकिस्तानी इंटरनैशनल क्रिकेट टीम के लिए बुलावा नहीं आए. उन्होंने आखिरी टी-20 इंटरनैशनल क्रिकेट इंग्लैंड के खिलाफ एक सितंबर 2020 को खेला था. उसके बाद से वह टीम से बाहर हैं. शोएब ने पाकिस्तान के लिए 287 वनडे में 7534 रन बनाए हैं. उन्होंने वनडे में 9 शतक भी लगाए हैं. वहीं, 116 टी20 में इस ऑलराउंडर ने 124 के स्ट्राइक रेट से 2335 रन बनाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड