क्रिकेट

शोएब अख्तर ने विराट कोहली की कप्तानी पर दिया बड़ा बयान

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का मानना है कि विराट कोहली को तीनों प्रारूपों में भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बने रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि कोहली को कप्तानी से हटाना मुखर्तापूर्ण होगा. भारत के विश्व कप से बाहर होने के बाद विराट को टेस्ट टीम का और रोहित शर्मा को वनडे टीम का कप्तान बनाए जाने की मांग उठने लगी है.

शोएब अख्तर ने विराट कोहली की कप्तानी पर दिया बड़ा बयान
शोएब अख्तर (Photo Credits: Getty Images)

पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) का मानना है कि विराट कोहली को तीनों प्रारूपों में भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बने रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि कोहली को कप्तानी से हटाना मुखर्तापूर्ण होगा. भारत के विश्व कप से बाहर होने के बाद विराट को टेस्ट टीम का और रोहित शर्मा को वनडे टीम का कप्तान बनाए जाने की मांग उठने लगी है.

शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "मुझे लगता है कि विराट कोहली को कप्तानी से नहीं हटाना चाहिए क्योंकि उन्होंने एक कप्तान के रूप में टीम में बहुत निवेश किया है. वह पिछले तीन-चार साल से टीम का नेतृत्व कर रहे हैं."

यह भी पढ़ें- रवि शास्त्री पर विराट कोहली के बयान की इज्जत करता हूं: कपिल देव

अख्तर ने आगे कहा, "इसमें कोई दोराय नहीं है कि रोहित ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए बहुत अच्छा काम किया है. लेकिन मुझे लगता है कि कोहली ने अपनी कप्तानी पर बहुत निवेश किया है."

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2019 08:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).