Watch Video: शिखर धवन और श्रेयस अय्यर का यह वीडियो देखकर हो जाएंगे लोटपोट

वीडियो में शिखर धवन अपने मुंह में मुखोटा लगाकर श्रेयस अय्यर से कुछ सवाल पूछते हैं जिसका लगभग हर सही जवाब अय्यर देते हैं. धवन के बाद श्रेयस अय्यर भी अपने मुंह में मुखोटा लगाकर शिखर धवन से कुछ सवाल पूछते हैं, लेकिन धवन अय्यर के सवालों का जवाब पूरी सही तरीके से देते हुए नजर नहीं आए.

शिखर धवन और श्रेयस अय्यर (Photo Credits: Getty Images)

T20 सीरीज में वेस्टइंडीज को धुल चटाने के बाद विराट सेना आज से शुरू हो रहे वनडे सीरीज के लिए भी तैयार है. वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा. वनडे मुकाबले से पहले भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का एक वीडियो BCCI ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड किया है.

इस वीडियो में शिखर धवन और श्रेयस अय्यर थोड़े हल्के मूड में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में शिखर धवन अपने मुंह में मुखोटा लगाकर श्रेयस अय्यर से कुछ सवाल पूछते हैं जिसका लगभग हर सही जवाब अय्यर देते हैं. धवन के बाद श्रेयस अय्यर भी अपने मुंह में मुखोटा लगाकर शिखर धवन से कुछ सवाल पूछते हैं, लेकिन धवन अय्यर के सवालों का जवाब पूरी सही तरीके से देते हुए नजर नहीं आए. यह भी पढ़ें- वेस्टइंडीज दौरे से पहले शिखर धवन ने रोहित शर्मा के साथ शेयर की खास तस्वीर

बता दें कि इस वीडियो से पहले भी BCCI ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर रोहित शर्मा और युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के एक इंटरव्यू का वीडियो अपलोड किया था. इस वीडियो में ऋषभ पंत ने कहा कि जब कप्‍तान कोहली के साथ बल्‍लेबाजी कर रहा था तो हमारी योजना बड़ी साधारण थी कि अच्‍छी साझेदारी करनी है और आखिरी से सात-आठ ओवरों में रनगति को बढ़ाना है. हम खुश हैं कि ऐसा करने में सफल रहे.

इसके बाद पंत ने कहा कि कप्‍तान और टीम प्रबंधन के समर्थन से काफी विश्‍वास बढ़ता है और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलती है. उन्‍होंने कहा कि अतिरिक्‍त दबाव से मुक्‍त हुआ क्‍योंकि कप्‍तान और टीम प्रबंधन ने भरोसा जताया और मुझे आजादी से खेलने की इजाजत मिली. जिसके चलते मैं शानदार पारी खेल पाया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड