इस वजह से गेंदबाज शेनन गेब्रिएल पर लगा एक टेस्ट मैच का प्रतिबंध

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेनन गेब्रिएल पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक टेस्ट मैच का प्रतिबंध लगाया है.....मैच के पहले दिन आठवें ओवर के दौरान गेब्रिएल ने कायेस को कंधा मारा था.....

वेस्टइंडीज शेनन गेब्रिएल ( Photo Credit-Twitter )

चटगांव: वेस्टइंडीज (west indies) के तेज गेंदबाज शेनन गेब्रिएल (Shannon Gabriel) पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने एक टेस्ट मैच का प्रतिबंध लगाया है. विंडीज गेंदबाज पर यह प्रतिबंध यहां खेले जा रहे टेस्ट मैच में बांग्लादेश (Bangladesh)के बल्लेबाज इमरूल कायेस (Imrul Kayes) से विवाद के बाद लगा है. आईसीसी ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी. इस प्रतिबंध के कारण गेब्रिएल 30 नवंबर से मीरपुर में शुरू हो रहे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे. मैच के पहले दिन आठवें ओवर के दौरान गेब्रिएल ने कायेस को कंधा मारा था. गेब्रिएल इस दौरान गेंद करते हुए अपने फॉलो थ्रो में थे.

बल्लेबाज इस समय लेग साइड पर रन ले रहा था और उनका ध्यान गेंदबाज की तरफ नहीं था. गेब्रिएल को मैदानी अंपायर अलीम दार (Umpire Aleem Dar) ने चेतावनी दी थी लेकिन इसके बाद 10वें ओवर में गेब्रिएल ने कायेस को एक बार फिर कंधा मारा. इसके बाद दोनों में बहस हुई. वेस्टइंडीज के गेंदबाज को इसके बाद दो नकारात्मक अंक मिले और मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया.

यह भी पढ़ें:  वेस्टइंडीज के स्टार आल राउंडर ड्वेन ब्रावो ने कहा, बीसीसीआई ने की थी हमें नुकसान भरपाई देने की पेशकश

दो नकारात्मक अंक होने के कारण गेब्रिएल के नकारात्मक अंकों की संख्या पांच हो गई और इसी कारण उन पर आईसीसी ने एक टेस्ट मैच का प्रतिबंध लगाया है. आईसीसी ने उन्हें अपनी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 के उल्लंघन का दोषी पाया है जिसमें अंतर्राष्ट्रीय मैच में खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ, मैच रेफरी और अन्य के साथ शारीरिक विवाद करना शामिल है.

यह भी पढ़ें:  बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन की हुई वापसी

आईसीसी ने अपने बयान में कहा है कि गेब्रिएल ने अपनी गलती मान ली है और मैच रेफरी डेविड बून (David Boon) द्वारा दी गई सजा को कबूल कर लिया है इसलिए कोई औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी. उनके ऊपर यह आरोप मैदानी अंपायर अलीम दार, रिचर्ड इलिंगवर्थ, रूचिरा पालियागुरुगे और मासुदुर रहमान ने लगाए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड