शाकिब अल हसन की भारतीय दौरे से पहले बढ़ी मुश्किलें, ICC लगा सकती है बैन

बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी और मौजूदा T20 और टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान शाकिब अल हसन का क्रिकेट करियर कुछ सालों के लिए प्रभावित हो सकता है. जी हां बांग्लादेश के स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शाकिब को मैच फिक्सिंग की खबर छुपाने की वजह से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद डेढ़ साल के लिए प्रतिबंधित कर सकती है.

शाकिब अल हसन (Photo Credits: Getty Images)

बांग्लादेश (Bangladesh) के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी और मौजूदा T20 और टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) का क्रिकेट करियर कुछ सालों के लिए प्रभावित हो सकता है. जी हां बांग्लादेश के स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शाकिब को मैच फिक्सिंग की खबर छुपाने की वजह से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council) डेढ़ साल के लिए प्रतिबंधित कर सकती है.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन ने कुछ दिन पहले ही आशंका जताई थी कि भारत दौरे से कुछ खिलाड़ी अपना नाम वापस ले सकते हैं. शाकिब वैसे भी इस वक्त बोर्ड की नजरों में बनें हुए हैं. उन्होंने हाल ही में एक टेलीकॉम कंपनी से करार किया है. जिसकी वजह से उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. शाकिब ने जिस कंपनी के साथ अपना करार किया है वह टीम के स्पॉन्सर की विरोधी है और शाकिब का करार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन है.

बता दें कि भारतीय दौरे के लिए शाकिब अल हसन के अगुवाई में टीम की कमान सौपीं गई थी. ऐसे में अगर शाकिब के उपर प्रतिबंध लगता है तो बांग्लादेश क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लग सकता है. यह भी पढ़ें- IND vs BAN Series 2019: बांग्लादेश के खिलाफ T20 और टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में मिला इन नए खिलाड़ियों को मौका, देखें लिस्ट

भारत बनाम बांग्लादेश के बीच तीन नवंबर से तीन मैचों की T20 सीरीज खेली जानी है. T20 सीरीज के बाद दोनों टीमें दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\