Scotland vs Australia 1st T20I 2024 Scorecard: ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 में स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराया, ट्रेविस हेड ने खेली तूफानी पारी, देखें मैच का स्कोरकार्ड

स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 4 सितंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एडिनबर्ग के ग्रेंज क्रिकेट क्लब स्टेडियम में हुआ. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराकर धमाकेदार अंदाज में सीरीज का आगाज किया.

AUS vs SCO (Photo; @cricketcomau)

Scotland National Cricket Team vs Australia National Cricket Team 1st T20I Scorecard: स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 4 सितंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एडिनबर्ग (Edinburgh) के ग्रेंज क्रिकेट क्लब (Grange Cricket Club) स्टेडियम में हुआ. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराकर धमाकेदार अंदाज में सीरीज का आगाज किया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने तूफानी पारी खेली. हेड ने 320 के स्ट्राइक रेट से 25 गेंदों में 80 रन ठोके. जिसमें 12 चौके और 5 छक्के लगाए. इसके अलावा कप्तान मिशेल मार्श ने 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 12 गेंदों में 39 रन बनाए. ट्रेविस हेड को उनके आतिशी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. फिलहाल तीन मैचों की सीरीज में कंगारू टीम ने 1-0 से बढ़त बना ली है. यह भी पढें: Ben Stokes On Brendon McCullum: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने ब्रेंडन मैकुलम की दोहरी मुख्य कोच भूमिका की सराहना की, यहां पढ़ें पूरी खबर

मुकाबले की बात करें तो इस मैच में आस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श ने टॉस जीत के पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए. स्कॉटलैंड की तरफ से एक भी बल्लेबाज 30 रन के आंकड़े को नहीं छू सका. मेजबान टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन जॉर्ज मुन्से ने बनाए. जॉर्ज मुन्से ने 16 गेंदों में 28 रन बनाए. इसके अलावा ओली हेयर्स ने 6 गेंदों में 6 रन, ब्रैंडन मैकमुलेन ने 15 गेंदों में 19 रन, कप्तान रिची बेरिंगटन ने 20 गेंदों में 23 रन, विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू क्रॉस ने 22 गेंदों में 27 रन, माइकल लीस्क ने 10 गेंदों में 6 रन, मार्क वॉट 13 गेंदों में 16 रन बनाए. वहीं आस्ट्रेलिया की ओर से सीन एबॉट ने 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट चटकाए. इसके अलावा एडम जैम्पा ने 4 ओवर में 33 रन देकर दो विकेट, रिले मेरेडिथ ने 4 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट और जेवियर बार्टलेट ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट झटके.

155 रनों के जवाब में आस्ट्रेलिया ने 9.3 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने 25 गेंदों में 80 रन ठोके. इसके अलावा मिशेल मार्श ने 12 गेंदों में 39 रन, जोश इंग्लिश ने 13 गेंदों में 27 रन और मार्कस स्टोइनिस ने 5 गेंदों में 8 रन बनाए. वहीं जेक फ्रेजर-मैकगर्क अपने डेब्यू 3 गेंदों में 0 रन बनाकर आउट हो गए. स्कॉटलैंड की ओर से गेंदबाजी में मार्क वॉट ने 2 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट चटकाए. इसके अलावा ब्रैंडन मैकमुलेन को 1 विकेट मिला.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 9 विकेट से दी शिकस्त, मिशेल मार्श ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें AUS बनाम OMN मैच का स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने मचाई तबाही, ओमान को महज 104 रनों पर रोका; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\