Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कैज़ली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के तीसरे दिन ये टीम बनी फेवरेट

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 218 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 219 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 17.4 ओवरों में महज 165 रन बनाकर सिमट गई.

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credits: X/ @cricketcomau and @ProteasMenCSA)

Australia National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 3rd T20I Match 2025 Satta Bazar Favourite Team: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज यानी 16 अगस्त को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला केर्न्स (Cairns) के कैज़ली स्टेडियम ( Cazaly's Stadium) में खेला जा रहा हैं. दूसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 53 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे टी20 मुकाबले में दोनों टीमें सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. ट्रैविस हेड और जोश हेज़लवुड की वापसी से ऑस्ट्रेलिया की टीम काफी मजबूत नजर आ रहीं हैं. यह टी20 विश्व कप 2026 के लिए एक शानदार तैयारी होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे हैं. वहीं, दक्षिण अफ्रीका की कमान एडेन मार्करम (Aiden Markram) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Australia vs South Africa, 3rd T20I Match 2025 Live Toss And Scorecard: तीसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दूसरे टी20 मुकाबले का हाल

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 218 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 219 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 17.4 ओवरों में महज 165 रन बनाकर सिमट गई.

ऑस्ट्रेलिया अपने घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका की मेज़बानी के लिए तैयार है. इस सीरीज में तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. यह दौरा 10 अगस्त को टी20 इंटरनेशनल सीरीज के साथ शुरू हो गया और 16 अगस्त को समाप्त होगा. इसके बाद, वनडे सीरीज 19 से 24 अगस्त के बीच खेला जाएगा. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कप्तान एडेन मार्कराम और स्टार तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा पर सबकी निगाहें होंगी.

इस सीरीज में पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क को आराम दिया गया है. वहीं, जोश हेजलवुड की टीम में वापसी हुई है. ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भी खेलते हुए नजर आएंगे. स्पिन गेंदबाजी एडम जैम्पा के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी. वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने कई युवा खिलाड़ियों को इस सीरीज में मौका दिया है. ब्रेविस, मफाका और ड्रे प्रीटोरियस के पास खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है. अनुभवी एडेन मार्करम, कागिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स और रस्सी वैन डेर डूसन से भी काफी उम्मीदें होंगी.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (AUS vs SA Head To Head)

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2006 में खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच 27 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम को 18 मुकाबलों में जीत मिली है. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम महज नौ मैच ही अपने नाम कर चुकी है. ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच अब तक कुल नौ मुकाबले हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने छह मुकाबले जीते हैं. वहीं, महज तीन मैच ही दक्षिण अफ्रीका की झोली में गया हैं. इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने आकंड़ें बेहतर करना चाहेगी.

ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका मैच पर सट्टा बाजार गर्म

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका (AUS vs SA) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में ऑस्ट्रेलिया की टीम फेवरेट चल रही है. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

Share Now

Tags

"ताजा क्रिकेट खबर" AUS vs SA AUS vs SA Head to Head aus vs sa live streaming australia national cricket team Australia National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Scorecard Australia National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Stats Australia vs South Africa Australia vs South Africa Live Streaming In India Australia vs South Africa Scorecard betting market betting market bhaav betting market bhav betting market Rate Cairns Pitch Report Cairns Weather Report Cazaly's Stadium Pitch Report Cazaly's Stadium Weather Report Cricket News Cricket news in hindi Glenn Maxwell New Record IND vs ENG 5th Test Phalodi Satta Bazar IND vs ENG 5th Test Satta Bazar IND vs ENG Phalodi Satta Bazar IND vs ENG Satta Bazar IND बनाम ENG पांचवां टेस्ट फलोदी सट्टा बाजार IND बनाम ENG पांचवां टेस्ट सट्टा बाजार IND बनाम ENG फलोदी सट्टा बाजार IND बनाम ENG सट्टा बाजार Phalodi Satta Bazar SATTA BAZAR Satta Bazar Bhaav Satta Bazar Bhav Satta Bazar Favourite Team Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Aage Satta Bazar Rate Satta King south africa national cricket team एयूएस बनाम एसए एयूएस बनाम एसए लाइव स्ट्रीमिंग एयूएस बनाम एसए हेड टू सिर ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम केर्न्स पिच रिपोर्ट केर्न्स मौसम रिपोर्ट कैज़ली स्टेडियम पिच रिपोर्ट कैज़ली स्टेडियम मौसम रिपोर्ट ग्लेन मैक्सवेल नया रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम फलोदी सट्टा बाजार सट्टा किंग सट्टा बाजार सट्टा बाजार पसंदीदा टीम सट्टा बाजार भाव सट्टा बाजार में आज कौनसी टीम आगे सट्टा बाजार रेट

\