Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

अफ़ग़ानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज इस पहले टी20 मैच में एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है. अफगानिस्तान ने टी20 फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया है और पिछले पांच मुकाबलों में से चार मैच जीते हैं. वहीं दूसरी ओर वेस्टइंडीज की फॉर्म इस फॉर्मेट में कुछ खास नहीं है हालांकि वेस्टइंडीज इस फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन करती है.

अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Afghanistan National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, 1st T20I Match Satta Bazar Favorite Team: अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 19 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा. सीरीज़ के सभी तीनों मैच इसी मैदान पर आयोजित होंगे. दूसरा टी20 इंटरनेशनल 21 जनवरी को, जबकि सीरीज़ का आखिरी मैच 22 जनवरी को खेला जाएगा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में अफगानिस्तान की कमान राशिद खान (Rashid Khan) के हाथों में हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की अगुवाई ब्रैंडन किंग (Brandon King) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Afghanistan vs West Indies, 1st T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

अफगानिस्तान 2023 वर्ल्ड कप से लगातार अच्छा प्रदर्शन करता आ रहा है. 2023 वर्ल्ड कप में अफगान टीम ने मजबूत ऑस्ट्रेलिया को हराकर सभी को चौंका दिया था और प्लेऑफ में पहुंचने के बेहद करीब पहुंच गई थी. हालांकि, ग्लेन मैक्सवेल की शानदार पारी ने उनका यह सपना तोड़ दिया. अब बात वेस्टइंडीज के खिलाफ आने वाली टी20 इंटरनेशनल सीरीज़ की करें, तो साल 2017 में वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को टी20 सीरीज़ में व्हाइटवॉश किया था. ऐसे में सवाल है कि क्या अफगानिस्तान इस बार पुरानी हार का बदला ले पाएगा या वेस्टइंडीज एक बार फिर अफगान टीम को करारी शिकस्त देगा.

अफ़ग़ानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज इस पहले टी20 मैच में एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है. अफगानिस्तान ने टी20 फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया है और पिछले पांच मुकाबलों में से चार मैच जीते हैं. वहीं दूसरी ओर वेस्टइंडीज की फॉर्म इस फॉर्मेट में कुछ खास नहीं है हालांकि वेस्टइंडीज इस फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन करती है. वेस्टइंडीज को इस पहले मैच में एविन लुईस, जॉनसन चार्ल्स और शिमरोन हेटमायर जैसे अपने पावर हीटर बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. दुबई की धीमी पिच पर राशिद खान–नबी की जोड़ी वेस्टइंडीज के पावर हिटर्स को रोक सकती है, यही वजह है कि अफगानिस्तान इस मैच में थोड़ा आगे दिखता है.

अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज वनडे हेड-टू-हेड (AFG vs WI T20I Head to Head Stats)

अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज के बीच अबतक कुल आठ टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने पांच मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, अफगानिस्तान की टीम को महज तीन मैचों में जीत नसीब हुई है. अब तक खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच बहुत ज्यादा मैच नहीं हुए हैं, लेकिन जितने भी मुकाबले हुए हैं, वे काफ़ी रोमांचक रहे हैं.

अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज मैच पर सट्टा बाजार गर्म (AFG vs WI Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज (AFG vs WI Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में अफगानिस्तान की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन वेस्टइंडीज की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

\