Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? त्रिनिदाद में वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

वेस्टइंडीज की कप्तानी शाई होप के हाथों में होगी. वेस्टइंडीज की टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ कुछ युवा सितारों को भी शामिल किया गया है. रॉस्टन चेज़, शेर्फ़ेन रदरफोर्ड और गुडकश मोती जैसे खिलाड़ी टीम को अनुभव देंगे, जबकि रोमारीयो शेफर्ड की वापसी भी अहम रहेगी. वहीं, युवा चेहरों में ज्वेल एंड्रू और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ जेडियाह ब्लेड्स को मौका मिला है.

वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team, 1st ODI Match 2025 Satta Bazar Favourite Team: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 8 अगस्त को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला त्रिनिदाद (Trinidad) के ब्रायन लारा स्टेडियम, तरौबा (Brian Lara Stadium, Tarouba, Trinidad) में भारतीय समयानुसार देर रात 11:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमें टी20 सीरीज़ के बाद अब 50 ओवर के फॉर्मेट में अपनी रणनीति और मजबूती का इम्तिहान देने उतरेंगी. टी20 सीरीज में पाकिस्तान की टीम ने बाजी मारी थीं. इस सीरीज में वेस्टइंडीज की अगुवाई शाई होप (Shai Hope) कर रहे हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान मोहम्मद रिज़वान (Mohammad Rizwan) के कंधों पर हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. यह भी पढ़ें: How To Watch West Indies vs Pakistan, 1st ODI Match 2025 Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

वेस्टइंडीज की अगुवाई करेंगे शाई होप

वेस्टइंडीज की कप्तानी शाई होप के हाथों में होगी. वेस्टइंडीज की टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ कुछ युवा सितारों को भी शामिल किया गया है. रॉस्टन चेज़, शेर्फ़ेन रदरफोर्ड और गुडकश मोती जैसे खिलाड़ी टीम को अनुभव देंगे, जबकि रोमारीयो शेफर्ड की वापसी भी अहम रहेगी. वहीं, युवा चेहरों में ज्वेल एंड्रू और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ जेडियाह ब्लेड्स को मौका मिला है.

मोहम्मद रिज़वान और बाबर आजम की टीम में वापसी

इस सीरीज़ में पाकिस्तान की अगुवाई विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान करते नजर आएंगे. वहीं, बाबर आज़म की भी टीम में वापसी हुई है. तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देने के लिए शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह की वापसी हुई है. इसके अलावा, युवा बल्लेबाज़ हसन नवाज़ और स्पिनर सुुफयान मोकीम को भी मौका दिया गया है.

पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज हेड टू हेड रिकॉर्ड (PAK vs WI ODI Head To Head)

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 137 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने 71 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, पाकिस्तान की टीम को महज 63 मैचों में जीत नसीब हुई हैं. वहीं, तीन मैचों का कोई रिजल्ट नहीं निकला हैं. इस सीरीज में पाकिस्तान अपने आकंड़ों को सुधारने की भरपूर कोशिश करेगी.

पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज मैच पर सट्टा बाजार गर्म

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज (PAK vs WI) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में वेस्टइंडीज की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन पाकिस्तान की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

Share Now

Tags

Akeal Hosein betting market betting market bhaav betting market bhav betting market Rate Gudakesh Motie Hasan Nawaz IND vs ENG 5th Test Phalodi Satta Bazar IND vs ENG 5th Test Satta Bazar IND vs ENG Phalodi Satta Bazar IND vs ENG Satta Bazar IND बनाम ENG पांचवां टेस्ट फलोदी सट्टा बाजार IND बनाम ENG पांचवां टेस्ट सट्टा बाजार IND बनाम ENG फलोदी सट्टा बाजार IND बनाम ENG सट्टा बाजार Jason Holder Mohammad Nawaz pak vs wi t20 Pakistan National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team Pakistan National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team Live Streaming Pakistan National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team Match Scorecard Pakistan National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team Scorecard Pakistan vs West Indies Phalodi Satta Bazar Salman Agha SATTA BAZAR Satta Bazar Bhaav Satta Bazar Bhav Satta Bazar Favourite Team Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Aage Satta Bazar Rate Satta King Today's match scorecard West Indies vs Pakistan West Indies vs Pakistan Live Streaming West Indies vs Pakistan ODI Head To Head West Indies vs Pakistan ODI Stats अकील होसेन गुडाकेश मोती जेसन होल्डर पाकिस्तान बनाम वेस्ट इंडीज फलोदी सट्टा बाजार सट्टा किंग सट्टा बाजार सट्टा बाजार पसंदीदा टीम सट्टा बाजार भाव सट्टा बाजार में आज कौनसी टीम आगे सट्टा बाजार रेट सलमान आगा हसन नवाज

संबंधित खबरें

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों से दी करारी शिकस्त, 3-0 से किया सीरीज में क्लीन स्वीप; यहां देखें PAK बनाम AUS मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 210 रनों का लक्ष्य, सईम अयूब और बाबर आजम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Live Score Update: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Pitch Report: लाहौर में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

\