Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दांबुला में श्रीलंका बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

पाकिस्तान की कप्तानी सलमान अली आगा करेंगे. बीबीएल में व्यस्तता की वजह से टीम के कई स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर हैं. बाबर आज़म भी इस दौरे पर नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वह बीबीएल में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेल रहे हैं. वहीं, शाहीन अफ़रीदी घुटने की चोट के कारण दौरे से बाहर रहेंगे. हालांकि, इससे पाकिस्तान को अपनी बेंच स्ट्रेंथ को परखने का मौका भी मिलेगा.

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, 1st T20I Match Satta Bazar Favorite Team: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 7 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला (Dambulla) के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम (Rangiri Dambulla International Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में श्रीलंका की कमान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) के कंधों पर हैं. जबकि, पाकिस्तान की अगुवाई सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: https://hindi.latestly.com/sports/cricket/sri-lanka-vs-pakistan-1st-t20i-match-preview-the-first-exciting-match-will-be-played-between-sri-lanka-vs-pakistan-today-know-all-the-details-including-head-to-head-records-mini-battle-streaming-2823695.html

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान के बीच पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है. हालांकि पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंका को पिछली सीरीज में शिकस्त दी थीं, लेकिन श्रीलंका अपने घरेलू मैदान पर अच्छी टक्कर देने की क्षमता रखती है. दोनों टीमों की हालिया फॉर्म, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम संतुलन को देखते हुए पाकिस्तान टीम इस मैच में थोड़ा आगे है.

इस सीरीज के लिए टीम की कमान दसुन शनाका को सौंपी गई है और टीम में अनुभवी और नए चेहरों का बढ़िया कॉम्बिनेशन हैं. श्रीलंका अपने भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज़ पथुम निसंका और कुसल मेंडिस के साथ मैदान में उतरेगी. निसंका शानदार फॉर्म में हैं. मिडिल आर्डर में श्रीलंका के पास कुसल परेरा और चरित असलंका हैं, जो टीम को स्थिरता प्रदान कर सकते हैं. गेंदबाजी में वानिंदु हसरंगा मुख्य स्पिनर होंगे. मथीशा पथिराना का पिछला सीज़न उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन एक गेंदबाज़ के रूप में उनकी क्षमताओं को कम करके नहीं आंका जा सकता हैं.

पाकिस्तान की कप्तानी सलमान अली आगा करेंगे. बीबीएल में व्यस्तता की वजह से टीम के कई स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर हैं. बाबर आज़म भी इस दौरे पर नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वह बीबीएल में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेल रहे हैं. वहीं, शाहीन अफ़रीदी घुटने की चोट के कारण दौरे से बाहर रहेंगे. हालांकि, इससे पाकिस्तान को अपनी बेंच स्ट्रेंथ को परखने का मौका भी मिलेगा.

इन दोनों के बीच पिछले साल ट्राई सीरीज का फाइनल खेला गया था जिसमें पाकिस्तान 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया था. आगामी टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए यह श्रृंखला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम साबित होने वाली है. इस सीरीज़ में दोनों ही टीमें अपनी सर्वश्रेष्ठ रणनीति के साथ उतरने और संयोजन को मज़बूत करने की कोशिश करेंगी.

टीम इंडिया बनाम श्रीलंका मैच पर सट्टा बाजार गर्म (SL vs PAK Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि श्रीलंका बनाम पाकिस्तान (SL vs PAK Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में श्रीलंका की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन पाकिस्तान की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों से दी करारी शिकस्त, 3-0 से किया सीरीज में क्लीन स्वीप; यहां देखें PAK बनाम AUS मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 210 रनों का लक्ष्य, सईम अयूब और बाबर आजम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Live Score Update: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Pitch Report: लाहौर में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

\