Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

पॉइंट्स टेबल में दोनों टीमें टॉप टू पर रहते हुए आगे बढ़ीं, पाकिस्तान ने चार मैचों में तीन जीत के साथ 6 अंक (NRR +1.440) प्राप्त किए, जबकि श्रीलंका ने दो जीत के साथ चार अंक (NRR -0.901) हासिल किए. पाकिस्तान ने इस सीरीज में निरंतरता दिखाई. सीरीज में जिम्बाब्वे को दो बार और श्रीलंका को एक बार सात विकेट से हराया.

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, T20I Tri-Series 2025 Final Match Satta Bazar Favorite Team: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच टी20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला आज यानी 29 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी (Rawalpindi) के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से खेला जाएगा. श्रीलंका टीम ने पिछले मैच में पाकिस्तान को 6 रन से हराकर इस फाइनल मैच में जगह बनाई है. दोनों टीमों की कोशिश इस मैच में श्रृंखला जीतने के ऊपर रहेगी. इस सीरीज में पाकिस्तान की कमान सलमान आघा (Salman Agha) के कंधों पर हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई दासुन शनाका (Dasun Shanaka) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Pakistan vs Sri Lanka, Final Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा फाइनल मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

पॉइंट्स टेबल में दोनों टीमें टॉप टू पर रहते हुए आगे बढ़ीं, पाकिस्तान ने चार मैचों में तीन जीत के साथ 6 अंक (NRR +1.440) प्राप्त किए, जबकि श्रीलंका ने दो जीत के साथ चार अंक (NRR -0.901) हासिल किए. पाकिस्तान ने इस सीरीज में निरंतरता दिखाई. सीरीज में जिम्बाब्वे को दो बार और श्रीलंका को एक बार सात विकेट से हराया. दूसरी तरफ, श्रीलंका ने शुरुआत में हार का सामना किया लेकिन 6वें मैच में पाकिस्तान पर 6 रन की रोमांचक जीत के साथ अपने प्रदर्शन को बेहतरीन बनाया.

पाकिस्तान के लिए प्रमुख प्रदर्शन करने वालों में साहिबजादा फरहान (श्रृंखला में 168 रन बनाकर सबसे अधिक रन बनाने वाले) और अब्रार अहमद (रावलपिंडी में 10 विकेट) शामिल हैं. पाकिस्तान की टीम से साहिबजादा फरहान और मोहम्मद नवाज़ स्टार प्लेयर हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. बात करें अगर श्रीलंका टीम की तो वानिन्दु हसरंगा और पथुम निसांका अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर सकते हैं.

दोनों टीमों की हालिया फॉर्म

पाकिस्तान टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. टीम ने पिछले पांच मुकाबलों में से चार मैच जीत चुकी है. दूसरी तरफ श्रीलंका ने लगातार हार के बाद वापसी करते हुए पिछले दो मैच अपने नाम किए हैं.

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका टी20 हेड टू हेड (PAK vs SL T20I Head To Head)

वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच 25 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 15 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, श्रीलंका की टीम को महज 10 मैच में जीत मिली है.

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मैच पर सट्टा बाजार गर्म (PAK vs SL Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (PAK vs SL Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में पाकिस्तान की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन श्रीलंका की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\