क्रिकेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

इंग्लैंड की टीम वनडे फॉर्मेट में शानदार फार्म में है. वर्ल्ड कप में भी लगातार दो मैच जीतकर अच्छी शुरुआत की है. इंग्लैंड की टीम ने अपने पिछले पांच में से चार मैच जीते हैं दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम अपने पिछले पांच में से महज एक मैच जीत पाई है. इंग्लैंड की टीम से नेट साइवर ब्रंट और सोफी एक्लेस्टोन स्टार प्लेयर हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी.

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
England Women(Photo Credit: X/@englandcricket)

England Women National Cricket Team vs Sri Lanka Women National Cricket Team, ICC Womens World Cup 2025 12th Match Satta Bazar Favourite Team: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आगाज हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का 12वां मुकाबला आज यानी 11 अक्टूबर को इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह तीसरा मुकाबला हैं. इंग्लैंड की टीम अपने दोनों मुकाबले जीतकर आ रहीं हैं. श्रीलंका की टीम अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की अगुवाई नेट साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) कर रहे हैं. जबकि, श्रीलंका की कमान चमारी अथापत्थु (Chamari Athapaththu) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: SL-W vs ENG-W, ICC Women’s World Cup 2025 Toss & Live Scorecard: श्रीलंका महिला टीम ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता, जानिए प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

इंग्लैंड की टीम वनडे फॉर्मेट में शानदार फार्म में है. वर्ल्ड कप में भी लगातार दो मैच जीतकर अच्छी शुरुआत की है. इंग्लैंड की टीम ने अपने पिछले पांच में से चार मैच जीते हैं दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम अपने पिछले पांच में से महज एक मैच जीत पाई है. इंग्लैंड की टीम से नेट साइवर ब्रंट और सोफी एक्लेस्टोन स्टार प्लेयर हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. बात करें अगर श्रीलंका टीम की तो चमारी अट्टापट्टू और इनोका राणावीरा अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर सकती हैं.

इंग्लैंड महिला बनाम श्रीलंका महिला मैच पर सट्टा बाजार गर्म (ENG W vs SL W Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (ENG W vs SL W Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में इंग्लैंड की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन श्रीलंका की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2025 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).