Sanju Samson New Milestone: संजू सैमसन ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के खास क्लब में मारी एंट्री, बने ऐसा करने वाले भारत के छठे बल्लेबाज

अगर मौजूदा सीरीज की बात करें तो संजू सैमसन ने अब तक 4 मैचों की 4 पारियों में 38.00 की औसत और 192.41 की स्ट्राइक रेट से 152 रन बनाए हैं.

Sanju Samson Record: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा. इस दौरान उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 100 छक्के भी पूरे कर लिए. इसी के साथ संजू सैमसन अब रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और अभिषेक शर्मा जैसे दिग्गज भारतीय बल्लेबाजों के खास क्लब में शामिल हो गए हैं.

संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी

भारतीय टीम के स्टार ओपनर संजू सैमसन ने चौथे टी-20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. उन्होंने महज 23 गेंदों में 56 रन बनाए. अपनी इस विस्फोटक पारी में उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के जड़े. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 243.48 का रहा. संजू ने केवल 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया.

अगर मौजूदा सीरीज की बात करें तो संजू सैमसन ने अब तक 4 मैचों की 4 पारियों में 38.00 की औसत और 192.41 की स्ट्राइक रेट से 152 रन बनाए हैं.

संजू सैमसन ने पूरा किया छक्कों का 'स्पेशल' शतक

वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी-20 मुकाबले में संजू सैमसन ने अपनी पारी के दौरान 4 छक्के लगाए. इसी दौरान उनका दूसरा छक्का टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका 100वां छक्का साबित हुआ. इसके साथ ही वह भारत की ओर से टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए.

संजू सैमसन ने यह उपलब्धि 76 मैचों की 68 पारियों में हासिल की. उनसे पहले रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या और विराट कोहली यह मुकाम हासिल कर चुके हैं.

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है. उन्होंने 159 मैचों की 151 पारियों में 205 छक्के लगाए हैं. दूसरे स्थान पर सूर्यकुमार यादव हैं, जिनके नाम 179 छक्के दर्ज हैं. तीसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा (142), चौथे पर हार्दिक पांड्या (126), पांचवें पर विराट कोहली (124) और छठे स्थान पर संजू सैमसन (102) हैं.

वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड ऑस्ट्रिया के करनबीर सिंह के नाम दर्ज है. उन्होंने अब तक 214 छक्के लगाए हैं.

खिलाड़ी करियर मैच पारियां नाबाद रन सर्वोच्च स्कोर औसत गेंदें स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक डक चौके छक्के
रोहित शर्मा 2007–2024 159 151 19 4231 121* 32.05 3003 140.89 5 32 12 383 205
सूर्यकुमार यादव 2021–2026 113 107 17 3272 117 36.35 2008 162.94 4 25 7 297 179
अभिषेक शर्मा 2024–2026 66 65 2 2065 135 32.77 1063 194.26 3 14 8 199 142
हार्दिक पांड्या 2016–2026 138 109 28 2288 71* 28.24 1568 145.91 0 9 4 168 126
विराट कोहली 2010–2024 125 117 31 4188 122* 48.69 3056 137.04 1 38 7 369 124
संजू सैमसन 2015–2026 76 68 5 1719 111 27.28 1082 158.87 3 10 8 148 102

Share Now