Sanju Samson New Record: विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के क्लब में संजू सैमसन ने मारी एंट्री, इस मामले में बने वर्ल्ड के सिर्फ 9वें खिलाड़ी

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 5 मैचों में कुल 321 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले. खास बात यह रही कि संजू सैमसन ने अपने तीनों अर्धशतक लगातार मैचों में लगाए. उनकी इन पारियों ने टीम इंडिया को कई अहम मुकाबलों में जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई.

संजू सैमसन (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 Final Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 8 मार्च को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला गया. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को 96 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने नया इतिहास रच दिया हैं. लगातार दूसरी बार टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के खिताब पर अपना कब्जा जमाया हैं. टीम इंडिया तीसरा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली वर्ल्ड की पहली टीम बन गई हैं. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे थे, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में था. यह भी पढ़ें: Jasprit Bumrah New Milestone: टी20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह ने रचा अनोखा इतिहास, लसिथ मलिंगा के इस बड़े रिकॉर्ड को किया ध्वस्त; यहां देखें आकंड़ें

टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन बनाने में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की अहम भूमिका रही. पूरे टूर्नामेंट में संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए कई मैच जिताऊ पारियां खेलीं. उन्होंने सुपर-8 मुकाबले में 97 रन की नाबाद पारी खेली. इसके बाद सेमीफाइनल में 89 रन बनाए और फाइनल में भी 89 रन की शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 संजू सैमसन के करियर का अब तक का सबसे शानदार टूर्नामेंट रहा. उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का अवॉर्ड दिया गया. इसी के साथ संजू सैमसन ने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली.

विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के खास क्लब में शामिल हुए संजू सैमसन

संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का अवॉर्ड जीतने वाले तीसरे टीम इंडिया के खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले यह उपलब्धि विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह हासिल कर चुके हैं. विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने दो बार यह अवॉर्ड जीता है. विराट कोहली को टी20 वर्ल्ड कप 2012 और टी20 वर्ल्ड कप 2014 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था.

वहीं टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला था. अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला है और वह इस सम्मान को हासिल करने वाले तीसरे टीम इंडिया के खिलाड़ी बन गए हैं.

शानदार रहा संजू सैमसन का प्रदर्शन

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 5 मैचों में कुल 321 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले. खास बात यह रही कि संजू सैमसन ने अपने तीनों अर्धशतक लगातार मैचों में लगाए. उनकी इन पारियों ने टीम इंडिया को कई अहम मुकाबलों में जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई. उनकी शानदार बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया और संजू सैमसन को इस ऐतिहासिक जीत का बड़ा हीरो माना जा रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड