क्रिकेट

सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्‍मण ने हितों के टकराव मामले में डीके जैन से की मुलाकात

तेंदुलकर और लक्ष्मण दोनों ने तीन घंटे से भी अधिक समय तक अपना पक्ष पेश किया। इस मामले में 20 मई को एक और सुनवाई हो सकती है।

सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्‍मण ने हितों के टकराव मामले में डीके जैन से की मुलाकात
सचिन तेंदुलकर (Photo Credit-PTI)

नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण ने हितों के टकराव के मामले में मंगलवार को बीसीसीआई आचार अधिकारी और लोकपाल न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) डी के जैन के सामने अपने बयान दर्ज कराये। शिकायतकर्ता संजीव गुप्ता भी अलग से पेश हुए और पता चला है कि बीसीसीआई लोकपाल जैन ने उन्हें लिखित में बयान दर्ज कराने के लिये कहा है।

तेंदुलकर और लक्ष्मण दोनों ने तीन घंटे से भी अधिक समय तक अपना पक्ष पेश किया। इस मामले में 20 मई को एक और सुनवाई हो सकती है।

तेंदुलकर और लक्ष्मण दोनों क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य हैं और इसके साथ ही वे आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियन्स और सनराइजर्स हैदराबाद से भी जुड़े हुए हैं।

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2019 11:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).